माता की चुनरी डाले BF करण कुंद्रा संग दरबार में पहुंचीं तेजस्वी, लोग बोले- मंदिर में शादी रचा ली क्या

karan and tejaswi

Tejasswi Prakash Karan Kundra Video: टेलीविजन स्टार कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी का इन दिनों हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार हो रहा है. ये कपल इन दिनों हर किसी की नजरों और दिलों पर छाया हुआ है. करण और तेजस्वी की जोड़ी और बॉन्डिंग हर किसी को काफी पसंद है. इसके साथ ही इस कपल की जो तस्वीरें और वीडियो अब सामने आई हैं वो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.

करण तेजस्वी ने की पूजा
दरअसल, हाल ही में ये कपल अभिनेत्री सुधा चंद्रन द्वारा रखी गई माता की चौकी में शिरकत करने के लिए पहुंचा था. ऐसे में यहां पूजा अर्चना करते हुए इस जोड़ी पर हर किसी की नजरें थमीं रह गईं. सामने आई तस्वीरों और वीडियो में हर किसी की नजरे इस कपल की बॉन्डिंग पर थम रही हैं.

माता का लिया आशीर्वाद
वीडियो में तेजस्वी और करण माता की चौकी में दिखाई दे रहे हैं. जहां दोनों मां का आशीर्वाद लेते हैं. इस दौरान चौकी में मौजूद पुजारी दोनों के गले में एक चुनरी डालते हैं. इसके बाद तेजस्वी करण के माथे में माता के नाम की एक छोटी चुनरी बांधती हैं और फिर दोनों साथ में मां की आरती करते हैं. माता की चौकी में सिर्फ करण-तेजस्वी ने ही नहीं कई अन्य सेलेब्स ने भी शिरकत की. इनमें सुधा चंद्रन, अदा खान भी शामिल हैं.

फैंस लुटा रहे हैं प्यार
सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो छाया हुआ है, जिस पर यूजर भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं. दूसरी तरफ एक यूजर ने तेजस्वी-करण के वीडियो पर रिएक्शन देते हुए लिखा- 'भगवान इनकी रक्षा करें. इनके बॉन्ड, सफलता और प्यार की रक्षा करें.

बेहद मशहूर है जोड़ी
बता दें कि करण और तेजस्वी दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और एक दूसरे के साथ अपनी एक से बढ़कर एक क्यूट और रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. इसके साथ ही सभी इवेंट में ये लव बड्स साथ ही दिखाई देते हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X