घर से बाहर निकलते ही सलमान खान को लेकर करण कुंद्रा ने दिया ऐसा बयान? चर्चा में है कमेंट!

हाल ही में सलमान खान का शानदार रियालिटी शो बिग बॉस 15 खत्म हुआ है और तेजस्वी प्रकाश इस सीजन की विनर बनीं हैं। हालांकि घर में उनके बॉयफ्रेंड बने करण कुंद्रा भी बेहतरीन रहे और बिग बॉस 15 के सेकेंड रनर-अप बने। अभिनेता हाल ही में फिनाले के बाद अपने पहले दिन के दौरान कैमरे में कैद हुए। इस दौरान करण ने मीडिया से खुलकर बात की और सलमान खान को लेकर कुछ ऐसा कह डाला जो कि चर्चा में बना हुआ है।

दरअसल करण कुंद्रा अपना अनुभव सलमान खान के साथ साझा कर रहे थे। उन्होने बातचीत में काफी कुछ कह डाला। मेगास्टार सलमान खान के बारे में बात करते हुए करण कुंद्रा ने कहा कि वह एक महान गुरु हैं।

karan kundra, bigg boss, salman khan, करण कुंद्रा, बिग बॉस, सलमान खान

हालांकि सलमान खान ने कई बार डांट लगाई है लेकिन वो काफी अच्छी सीख थी। इसके अलावा करण ने कहा कि, "बहुत प्यार से उन्होने रखा है हमें।"

और भी बड़े फैन बन चुके हैं

और भी बड़े फैन बन चुके हैं

करण कुंद्रा ने कहा इक्का-दुक्का बॉलीवुड अभिनेता के साथ बातचीत करने अवसर मिला और उन्हें एक व्यक्ति के रूप में जानने का भी मौका मिला। इसके बाद उनके हम और भी बड़े फैन बन चुके हैं। करण कुंद्रा ने एक अच्छी लाइन कही है कि,

व्यक्ति के रूप में हम उनके फैन हैं

व्यक्ति के रूप में हम उनके फैन हैं

"सलमान भाई के पहले हम फैन थे, उनके पिक्चर्स के, मूवीज के। अब एक व्यक्ति के रूप में हम उनके फैन हैं।'' करण कुंद्रा ने हाल ही में एक ट्वीट लिखा कि.. ''मेरे पूरे सफर के दौरान आपने मुझ पर जो प्यार और समर्थन और दया बरसाई,

आगे क्या लिखा..

आगे क्या लिखा..

उसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद.. देर से किए गए ट्वीट के लिए खेद है.. आज बहुत सी चीजों में विश्वास खो दिया, लेकिन उम्मीद है कि खुद में नहीं। .. तुम चट्टान की तरह मेरे साथ खड़े हो।''

मशहूर शो नागिन मिल गया है

मशहूर शो नागिन मिल गया है

करण कुंद्रा काफी जल्दी अलग अलग शो का हिस्सा बनेंगे और इस वक्त वो काफी चर्चा में हैं। घर में उनकी गर्लफ्रेंड बनीं तेजस्वी प्रकाश को एकता कपूर का मशहूर शो नागिन मिल गया है और बिग बॉस में ही इसका ऐलान हुआ था।

पहले भी कलर्स में ऐसा ही कुछ देखने को मिलता रहा है

पहले भी कलर्स में ऐसा ही कुछ देखने को मिलता रहा है

सभी चौंक गए थे कि तेजस्वी इस शो का हिस्सा बनेंगी। इसके पहले भी कलर्स में ऐसा ही कुछ देखने को मिलता रहा है।

तगड़ी फैन फॉलोविंग है

तगड़ी फैन फॉलोविंग है

तेजस्वी और करण को एक साथ घर में काफी पसंद किया जाता रहा है। करण कुंद्रा भी कई शो करके बिग बॉस में पहुंचे थे और उनकी तगड़ी फैन फॉलोविंग है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X