इस फैन की आई शामत, फोटो पर किए थे भद्दे कमेंट!
टेलीविज़न एक्टर और होस्ट करन कुंद्रा हाल ही में सोशल साइट पर काफी भड़के हुए दिखाई दिए। इस दौरान करन ने एक फैन को जमकर लताड़ लगाई। मुद्दा उन्हें और उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर छिड़ा था।
[अक्षरा जैसी.. या कपिल की पिंकी बुआ.... कैसा होगा एकता कपूर का DEBUT!]
दरअसल पिछले दिनों करन ने अपनी गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसे उनके कई फैंस ने पसंद किया था। लेकिन इन्हीं फैंस में से एक @kkundra00 नामक यूजर ने इस फोटोज पर काफी भद्दे कमेंट किए, जिसे पढ़ने के बाद करन कुंद्रा ने उन्हें करारा जवाब दिया।

बता दें कि @kkundra00 नाम के यूज़र ने उनकी गर्लफ्रेंड को कमेंट में प्रोस्टिट्यूट कह डाला। जिसके बाद करन काफी भड़क गए और यूज़र को फटकार लगाई।
अनुषा की फोटो पर @kkundra00 नामक यूजर ने कमेंट बॉक्स पर करन कुंद्रा को टैग करते हुए लिखा कि वह प्रॉस्टिट्यूट की तरह लगती है। यह अच्छी फोटो नहीं है। तुम उन्हें कैसे अपनी गर्लफ्रेंड बना सकते है। वह बहुत बेशर्म है।
बस फिर क्या था, इस कमेंट को पढ़ने के बाद करन ने लंबी पोस्ट लिखकर उसे लताड़ा। गुस्साए करन ने लिखा कि मेरी फोटो और नाम यूज करने वाले ऐसे फैन्स मुझे नहीं चाहिए जिनकी मेंटालिटी थर्ड क्लास हो।
उस यूजर को लताड़ते हुए करन ने लिखा कि इस कमेंट से यह साफ है कि तुम्हारे मां-बाप और भाई-बहन से तुमने यही सीखा है। मैं तुम्हें नहीं बल्कि इसके लिए तुम्हारी फैमिली को दोष देता हूं। हालांकि कुछ ही देर बाद ये सभी कमेंट और @kkundra00 नामक अकाउंट इंस्टाग्राम से हट गया।


Click it and Unblock the Notifications











