करण कुंद्रा ने दिया मोहब्बत का सुबूत, सीने पर गुदवाया तेजस्वी प्रकाश का चेहरा, वायरल हो रहा है वीडियो

Karan Kundra Tattoo: टीवी के कुछ कपल्स ऐसे हैं जो कि काफी समय से साथ में हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। ऐसे ही दो नाम हैं करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश जिनका रोमांस किसी से छिपा नहीं है और कुछ ना कुछ ना ऐसा करते रहते हैं जिससे लोग उनके बारे में बात करते हैं।

Karan Kundra

इस वक्त करण कुंद्रा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश का टैटू दिखाते हुए नजर आ रहे हैं जो कि उन्होने हाल ही में बनवाया है। बता दें कि करण कुंद्रा और तेजस्वी कई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और कई शोज भी एक साथ कर चुके हैं।

Also Read
Nita Ambani Story: मिडिल क्लास घर में जन्म, 800 रुपए महीने की कमाई, Nita Dalal कैसे बनीं अंबानी परिवार की बहू?
Nita Ambani Story: मिडिल क्लास घर में जन्म, 800 रुपए महीने की कमाई, Nita Dalal कैसे बनीं अंबानी परिवार की बहू?

कहां पर बनवाया टैटू?

करण कुंद्रा एक शानदार एक्टर और बेहतरीन इंसान हैं। तेजस्वी प्रकाश से अपनी मोहब्बत दिखाने के लिए उन्होने अपने सीने में एक टैटू बनवाया है। बता दें कि ये कोई नाम नहीं बल्कि तेजस्वी प्रकाश के चेहरे की तस्वीर है। हाल ही में एक इवेंट में नजर आए करण ने इस टैटू को मीडिया के सामने काफी खुश होकर गर्व से दिखाया।

इस दौरान पैपराजी वहां पर मौजूद थे और अभिनेता के इस टैटू से लोग काफी प्रभावित हो रहे हैं। लुक्स की बात करें तो इस दौरान करण ने बैंगनी रंग की प्रिंटेड शर्ट और काले रंग के शॉल में बेहद शानदार लग रहे थे। उन्होने मीडिया के सामने शर्ट के कुछ बटन खोलकर टैटू दिखाते हुए शरमाते हुए नजर आए। हालांकि इस टैटू वाले मामले में तेजस्वी प्रकाश का रिएक्शन सामने नहीं आया है।

कमेंट्स कर रहे हैं लोग

इस वीडियो के सामने आते ही लोग कमेंट्स कर रहे हैं और कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा, अच्छा है लेकिन ये परमानेंट नहीं लग रहा है। एक ने लिखा है, वो उससे काफी प्यार करता है। एक ने लिखा, दोनों साथ में क्यूट लगते हैं। इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए करण कुंद्रा का ये वीडियो..

More from Filmibeat

Read more about: karan kundra
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X