..................... Karan Johar will kickstart the new season of koffee With Karan on July 7 on Disney Plus Hotstar! करण जौहर 7 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर लगाएंगे कॉफी विद करण के नए सीजन का तड़का! - Hindi Filmibeat

करण जौहर 7 जुलाई को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर लगाएंगे कॉफी विद करण के नए सीजन का तड़का!

करण जौहर अपने शो कॉफी विद करण के एक और तड़कते भड़कते ब्रैंड न्यू सीजन के साथ लौट आए हैं। अब बस इंतजार है तो काउच पर आने वाले इंडिया के बिगेस्ट स्टार्स का, जो अपने जवाब से करण की कॉफी को सुपर हॉट बनाएंगे। ये टॉक शो पिछले 18 सालों से सभी का ऑल टाइम फेवरेट रहा है। इस शो ने अपने सुपरस्टार गेस्ट्स, मजेदार बातचीत और कॉन्ट्रोवर्शियल सवालों की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी है।

अब इस शो का सीजन 7 आ रहा है और जिसका नया एपिसोड हर गुरुवार को एक्सक्लूसिव डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा, जो कि 7 जुलाई, 2022 से शुरू होगा। हाल में सुपरफेमस कॉफी विद करण सीजन 7 का एक ट्रेलर सामने आया है।

karan johar, करण जौहर

इसमें नए सीजन में आने वाले कुछ प्रतिभाशाली अभिनेताओं की झलक पेश की गई है, जिसमें अक्षय कुमार, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सारा अली खान, विजय देवरकोंडा, सामंथा प्रभु, शाहिद कपूर, कियारा आडवाणी का नाम शामिल हैं, जो अपकमिंग सीजन की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा रहें है।

इस सीज़न में देखने के लिए और भी बहुत कुछ है, क्योंकि करण जौहर हर एपिसोड को करेंट इवेंट्स और ट्रेंडिंग कन्वर्सेशन पर एक मोनोलॉग के साथ ओपन करते हैं और शो में अपने गेस्ट को नॉटी और नाइस तरीके से इंट्रोड्यूस करेंगे। इसके सिग्नेचर रैपिड-फायर सेगमेंट के साथ शो में कुछ न्यू एडिशन्स किए गए है, जिसमें कॉफ़ी बिंगो, मैश्ड अप जैसा और भी बहुत कुछ शामिल है जो दर्शकों को उनके पसंदीदा सितारों के करीब लाएंगे।

इस पर बात करते हुए कॉफी विद करण के होस्ट करण जौहर ने कहा, "मैं कॉफी विद करण के एक बिल्कुल नए सीजन के साथ वापस आने के लिए उत्साहित हूं और वो भी 18 से ज्यादा सालों से व्यक्तिगत सेलिब्रिटी हॉट स्पॉट होने के वादे को पूरा करते हुए। यह सितारों की एक गैलेक्सी के लिए पूरी तरह से बिल्कुल साफ सीजन होगा, जहां खींचने के लिए कोई ब्रेक नहीं है।

तो अगर आप बातचीत को अगले दिन की सुर्खियां बनने से पहले देखना चाहते हैं, तो हर गुरुवार डिज्नी+ हॉटस्टार आपकी वो फेवरेट प्लेस है।" कॉफी विद करण सीजन 7 एक्सक्लूसिवली डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगा और सभी प्लेटफॉर्म के सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगा। यू.एस. में फैन्स के लिए कॉफी विद करण सीज़न 7 विशेष रूप से हुलु पर स्ट्रीम होगा। तो कॉफी विद करण के लेटेस्ट सीज़न को देखने के लिए, हर गुरुवार, 7 जुलाई, 2022 से डिज़्नी+ हॉटस्टार में ट्यून करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X