..................... Karan Johar wants to invite Rekha on Koffee With Karan - Hindi Filmibeat

रेखा जी को कॉफी पर इनवाइट करना चाहते हैं करन!

स्टार वर्ल्ड पर करन जौहर के हिट टॉक शो कॉफी विद करन का चौथा सीजन आज से शुरु हो रहा है। करन जौहर अपने इस शो के चौथे सीजन को लेकर भी उतना ही उत्साहित हैं जितना की वो पहले सीजन में थे। करन जौहर की इस बार भी कुछ इच्छाएं हैं कि उनके शो में कुछ ऐसे सेलिब्रिटी आएं जो पहले कभी भी उनके शो में नहीं आए हैं। करन जौहर की पहली विश तो पूरी हो गयी और सलमान खान अपने पिता सलीम खान के साथ कॉफी विद करन के पहले ही एपिसोड में नज़र आए। सलमान खान के साथ मिलकर करन जौहर ने काफी मस्ती की। उसके बाद अब करन ने अपनी दूसरी विश जाहिर की है और कहा है कि वो चाहते हैं रेखा जी उनके शो में आएंष। करन का कहना है रेखा जी के साथ कॉफी पीना सम्मान की बात होगी।

रेखा जी आज तक किसी भी टीवी शो में नज़र नहीं आई हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि रेखा जी किसी डांस शो की जज बनेंगी लेकिन बाद में पता चला कि ये सिर्फ एक अफवाह है। लेकिन करन जौहर चाहते हैं कि रेखा जी उनके शो में आकर कुछ ऐसा कर दें कि लोग भी हैरान रह जाएं। करन जौहर का कहना है कि रेखा जी के साथ कॉफी पीना और उनका इंरव्यू करना खुद करन जौहर के लिए एक बहुत बड़े सम्मान की बात होगी। करन जौहर ने कहा कि रेखा जी अभी तक मेरे शो के किसी भी सीजन में नहीं आई हैं तो मैं चाहता हूं कि वो मेरे शो में आएं और मेरे साथ कुछ बातें करें।

कॉफी विद करन में वैसे इस बार काफी कुछ नया होना वाला है। कई ऐसे सेलिब्रिटी जिनके बीच झगड़ों की बातें होती आई हैं वो भी एक साथ आपको इस शो में दिख सकते हैं। शुरुआत हुई है बॉलीवुड की दो खूबसूरत हसीनाओं दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के साथ। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपडा़ दोनों ही साथ में इस शो में आईं और दोनों ने मिलकर करन के साथ काफी सारी मस्ती की। अब देखना है कि और कौन कौन से सेलिब्रिटी इस शो में आकर इसकी पॉपुलैरिटी बढ़ाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X