SuperLike- करण जौहर का मजेदार डांस और सब हुए लोट पोट...VIDEO
झलक दिखलाजा सीज़न 9 जल्द ही आपके सामने आने वाला है। हाल ही में इस शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है जिसको देखकर आपकी इस को देखने के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ जाएगी। इस लेटेस्ट प्रोमो में आप स्टेज पर तीनों जज जैकलीन फर्नांडिस, गणेश हेगड़े और करन जौहर को देखेंगे।

लेकिन इसमें सबसे ज्यादा जो देखने लायक होगा, तो वो होगा जैकलीन फर्नांडिस का डांस। जी हां..जब आप इस प्रोमो को देखेंगे तो आप भी खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे। इस दौरान करन ने करीना कपूर के आइटम सॉन्ग 'मेरा नाम मेरी है' पर डांस किया। हालांकि हम करन के इन स्टैप्स को लिख कर बयां नहीं कर सकते, लेकिन इतना ज़रूर कहेंगे कि जब आप करन का ये डांस देखेंगे तो उसे बार-बार देखना चाहेंगे।
''झलक दिखलाजा को जज करना बड़ी ज़िम्मेदारी है''
सुनने में आया है कि झलक का इस बार का सीज़न काफी अलग होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस बार के जज सभी कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग चैलेंज भी देंगे, ताकि इस शो को और भी ज्यादा इंट्रस्टिंग बनाया जा सके और कॉम्पिटीशन तगड़ा हो सके।
ऋतिक-अक्षय के बाद इस एक्ट्रेस ने किया 'कॉमेडी नाइट्स' में आने से मना!
आपको बता दें कि टेलीविजन चैनल 'कलर्स' पर इस शो का प्रसारण 30 जुलाई से होगा। इसमें सिद्धांत गुप्ता, शांतनु महेश्वरी, सुरवीन चावला, करिश्मा तन्ना, हेली शाह और शक्ति अरोड़ा को प्रतिभागियों के रूप में देखा जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications











