रणवीर दीपिका के एपिसोड का जिक्र होते ही करण जौहर दिखाने लगे मिडल फिंगर, कहा- 'तू अपने घर का देख'

Karan Johar On Ranveer Deepika: करण जौहर ने कॉफी विद करण सीजन 8 के शुरुआती एपिसोड में आने के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लगातार हो रही ट्रोलिंग पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। एपिसोड के दौरान, दीपिका पादुकोण ने कहा था कि शुरू में रणवीर और उनके बीच कोई कमिटमेंट नहीं था।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जब कॉफी विद करण में आए थे तो दीपिका ने कहा था कि जब वो और रणवीर रिलेशनशिप में आए थे तो दोनों को किसी और को डेट करने की आजादी थी, जब तक कि रणवीर ने मालदीव में उन्हें प्रपोज नहीं किया। इंटरनेट पर लोगों ने इस कपल को इसके लिए ट्रोल भी किया।
'कॉफी विद करण' के नए एपिसोड में अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर के साथ सोशल मीडिया ट्रोलिंग के बारे में बात करते हुए करण जौहर ने कहा, "मुझे लगा कि यह सबसे ईमानदार एपिसोड में से एक था और मैंने दीपिका रणवीर के साथ सबसे अच्छा एपिसोड किया था। मुझे लगता है कि हम तीनों ने हमारे इमोशन, हमारी भावनाओं के बारे में बहुत कुछ साफ-साफ कहा था और फिर इस एपिसोड के परिणा देखकर तो मुझे गुस्सा और हंसी दोनो आ गए।"
करण ने आगे कहा, "मैं बस यह कहना चाहता हूं कि उस एपिसोड के रिएक्शन ने मुझे नाराज कर दिया। मुझे लगा कि यह हमारे सबसे अच्छे एपिसोड में से एक था। वे अपने रिश्ते को लेकर ईमानदार थे। वे बहुत बातें कर रहे थे। उन्होंने बहुत कुछ शेयर किया और फिर आप कुछ बकवास बात कर रहे हैं। मैं कहता हूं, 'आप किसी और की निजी जिंदगी और शादी के बारे में क्या जानते हैं?' तुम अपने घर पर देखो ना, यही मैं उन्हें बताना चाहता था। मैं उन्हें अपनी बीच वाली उंगली दिखाना चाहता था! मैं ऐसा ही हूं, तुम्हें पता है, बस चुप रहो।
आपको बता दें, रणवीर सिंह ने शुरुआती एपिसोड में यह भी खुलासा किया कि उन्होंने राम-लीला की रिलीज के ठीक बाद दीपिका पादुकोण को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था, जो एक बड़ी सफलता बन गई। एक्टर ने कहा कि डेटिंग के छह महीने के अंदर ही उन्हें पता चल गया था कि दीपिका ही उनके लिए परफेक्ट हैं।


Click it and Unblock the Notifications