Bigg Boss OTT में धमाका करेंगी बोल्ड भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह, फैंस के लिए बड़ी खबर !

बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर होस्ट करेंगे। 8 अगस्त से बिग बॉस ओटीटी वूट पर स्ट्रीम होगा। अभी तक सारे कंटेस्टेंट के नाम पर से पर्दा नहीं हटा है। लेकिन इतना तो साफ हो गया है कि बोल्ड कांसेप्ट के साथ बिग बॉस ओटीटी लाया जा रहा है। बिग बॉस में हमेशा से ही भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से कोई ना कोई बड़ा चेहरा जरूर रहता है।

माना जा रहा है कि इस बार भी बिग बॉस के ओटीटी वर्जन को दिलचस्प बनाने के लिए भोजपुरी दुनिया की स्टार अक्षरा सिंह की एंट्री हो सकती है।बिग बॉस ओटीटी ओवर द टॅाप में अक्षरा सिंह ग्लैमर के साथ अपना बेबाक अंदाज भी दिखाते हुए नजर आएंगी।

 akshara singh

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अक्षरा सिंह को बिग बॉस ओटीटी के लिए प्रस्ताव भेजा गया था, उन्होंने इस शो के लिए हामी भर ली है।अक्षरा सिंह के नाम से पर्दा शो के लांच के दौरान उठ सकता है। हालांकि अक्षरा सिंह के नाम की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Bigg Boss Ott पर अक्षरा सिंह

Bigg Boss Ott पर अक्षरा सिंह

अगर अक्षरा सिंह की एंट्री होती है तो बिग बॉस ओटीटी में एक स्टार चेहरा वो भी भोजपुरी सिनेमा का होने का फायदा जरूर मिलेगा। अक्षरा सिंह अपनी बात को रखने में पीछे नहीं हटती हैं। काफी समय पहले वह भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के साथ भी उनका नाम चर्चा में रहा है। अक्षरा सिंह इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव हैं।

अक्षरा सिंह की कंट्रोवर्सी

अक्षरा सिंह की कंट्रोवर्सी

अक्षरा सिंह के इंस्टाग्राम पर 3.3 मिलियन फॅालोवर्स हैं। कई हिट भोजपुरी फिल्म देने वालीं अक्षरा सिंह गायक भी हैं। उनका खुद का सिंगिंग यू ट्यूब चैनल भी है। अक्षरा सिंह ने काफी समय पहले पवन सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। अक्षरा सिंह ने पुलिस स्टेशन भी इसके लिए पहुंची थीं।

अक्षरा सिंह की एंट्री, Bigg Boss ओटीटी पर सेंसरशिप नहीं

अक्षरा सिंह की एंट्री, Bigg Boss ओटीटी पर सेंसरशिप नहीं

अक्षरा सिंह ने ये भी कहा था कि वो पवन सिंह को डेट कर रही थीं, लेकिन पवन सिंह ने चुपके से शादी कर ली। बिग बॅास में इससे पहले भोजपुरी चेहरे की बात करें तो एक्ट्रेस के तौर पर मोनालिसा ने एंट्री ली थी। बिग बॅास के फायदा उन्हें आज तक मिल रहा है। हिंदी टीवी दर्शकों के बीच मोनालिसा लोकप्रिय हो गई हैं। इस बार बिग बॉस ओटीटी के नए प्रोमो करण जौहर ने इस तरफ इशारा दिया है कि ये शो बोल्ड होने वाला है। ओटीटी पर सेंसरशिप ना होने का भरपूर फायदा बिग बॉस ओटीटी उठाता हुआ नजर आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X