करण जौहर ने किया कॉफी विद करण सीज़न 7 का एलान बिल्कुल आराम से
करण जौहर, अपने मशहूर चैट शो कॉफी विद करण के सातवें सीज़न के साथ लौैट रहे हैं। कम से कम करण जौहर का ताज़ा पोस्ट तो इसी तरफ इशारा कर रहा है। करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो तस्वीरें शेयर की। इनमें से पहली तस्वीर में एक कॉफी के कप में करण की तस्वीर बनी है। साथ ही लिखा है - Karan On Koffee!
वहीं करण जौहर ने दूसरी तस्वीर में एक कॉफी का बड़ा Mug शेयर किया और लिखा Season? अब जब से करण ने ये स्टोरी पोस्ट की है, फैन्स इस नए सीज़न के लिए उतावले हो चुके हैं।

गौरतलब है कि कॉफी विद करण का पिछला सीज़न काफी मज़ेदार था। इसी सीज़न पर सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन के लिए अपनी दीवानगी, नेशनल टीवी पर दिखा दी तो विकी कौशल ने कैटरीना कैफ के लिए अपना प्यार।
इसके बाद सारा ने कुछ दिन कार्तिक को डेट किया वहीं विकी कौशल अभी भी कैटरीना कैफ को डेट कर रहे हैं। आपको याद दिलाते हैं पिछले सीज़न के कुछ मज़ेदार पल।

कॉफी विद करण सीज़न 6 के मज़ेदार बयान
अजय देवगन से करण जौहर ने पूछा कि एक ऐसा टोना टोटका जो आप मानते हैं कि सच है। इस पर अजय देवगन ने जवाब दिया कि तुम्हारे साथ काम करने से पहले मुझे लगता था कि K से शुरू होने वाली तुम्हारी हर फिल्म हिट होती है लेकिन फिर मैंने काल की और ये टोना टोटका झूठा निकला।

भाई शादी कब कर रहे हो!
वरूण धवन से करण जौहर ने पूछा कि रणवीर सिंह से क्या सवाल पूछोगे। वरूण का जवाब था - बाबा शादी कब कर रहे हो? इसके बाद करण ने पूछा कि रणबीर कपूर से क्या सवाल पूछना चाहोगे? तो वरूण का जवाब था - भाई, शादी कब कर रहे हो? आखिरी बार करण जौहर ने पूछा कि सलमान खान से क्या पूछना चाहोगे? तो उनका जवाब था - भाई, शादी कब कर रहे हो?

भाई नहीं डूबेंगे
आमिर खान से पूछा गया कि अगर शाहरूख और सलमान एक नांव में बैठे हों और किसी एक को धक्का देना हो तो किसे देंगे तो आमिर का जवाब था - सलमान। क्योंकि भाई तो डूबेंगे नहीं।

रणवीर को अक्षय की सलाह
रणवीर सिंह ने बताया कि अक्षय ने उन्हें सलाह दी थी कि पैसे के लिए फंक्शन में नाचना मत छोड़ना। फिर रणवीर ने अक्षय की एक्टिंग करते हुए कहा कि मुझे देख शादी है मैं नाच रहा हूं, बर्थडे है मैं नाच रहा हूं, मुंडन है, बच्चा रो रहा है लेकिन मैं फिर भी नाच रहा हूं।

सैफ अली खान के दामाद!
सैफ अली खान के साथ अपने डेब्यू से पहले भी इस शो पर सारा अली खान नज़र आई थीं। सारा के लिए लड़का चुनने पर सैफ का जवाब था कि लड़के को अमीर होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा - अगर पैसा है तो मेरी बेटी ले जाओ और सारा उनकी बात सुनकर चौंक गईं और उन्हें याद दिलाया कि अब्बा ये नेशनल टीवी पर जाएगा।

दिलजीत - बादशाह की केमिस्ट्री
दिलजीत दोसान्ज्ह से पूछा गया कि खेत में किया है या कार में। और वो शरमा कर रह गए। बादशाह ने पूछा कि कार पार्क कहां थीं तो वो और शरमा गए।

बैन हो गया एपिसोड
वहीं हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने इतनी अनर्गल बातें कर डालीं कि इस एपिसोड को ही बैन करना पड़ गया। हार्दिक पांड्या का एक बयान तो इतना फेमस हुआ कि वो उस साल का सबसे बड़ा meme बन गया।

करीना - प्रियंका
करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा अपने पुराने झगड़े भूल कर एक साथ आई थीं। करीना ने बताया कि कैसे तैमूर के नाम पर एक गुड़िया बिक रही है जो उनके बेटे जैसी बिल्कुल नहीं दिखती। बल्कि काफी डरावनी है। वहीं करीना ने प्रियंका को ये भी बताया कि इंडस्ट्री में कौन किसको डेट कर रहा है।

भाई बहन की केमिस्ट्री
सोनम कपूर, हर्षवर्धन कपूर और रिया कपूर ने बताया कि वो अपने पापा अनिल कपूर को AK और मां सुनीता को सोनू बुलाते हैं। वहीं अनिल कपूर का मज़ाक उड़ाते हुए उन्होंने ये भी बताया कि वो केवल 45 मिनट जिम करते हैं लेकिन उन्हें तीन घंटे लग जाते हैं क्योंकि वो शीशे में खुद को देखते रहते हैं।

अर्जुन - जान्हवी
इस सीज़न में लोगों ने पहली बार अर्जुन कपूर और जान्हवी कपूर की ईक्वेशन भी देखी। वहीं अर्जुन कपूर ने जान्हवी के खास दोस्त ईशान खट्टर के बारे में बात करते हुए कहा - वो हर समय इसके आसपास ही दिखता है।


Click it and Unblock the Notifications
