Shock..सलमान की वजह से नहीं टेलीकास्ट होगा कपिल शो

सलमान खान के ट्यूबलाइट स्पेशल एपिसोड के कारण द कपिल शर्मा शो का टेलीकास्ट नहीं किया जाएगा। क्या है इसकी वजह..

By Prachi Dixit

कई दिनों से चर्चा है कि सलमान खान जल्द ही ट्यूबलाइट स्पेशल महाएपिसोड लेकर आ रहे हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है जब सलमान अपनी किसी फिल्म का प्रमोशन बड़े स्तर पर कर रहे हैं।

इससे पहले भी सलमान बजरंगी भाईजान और अपनी बाकी की फिल्मों का प्रमोशन एक वीकेंड एपिसोड के जरिए कर चुके हैं।लेकिन इस बार मामला बेहद अलग है।

tubelight

इस पूरी कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट यह है कि सलमान का यह शो सोनी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। इस शो में सुनील ग्रोवर,अली असगर के साथ डॉ.संकेत भोसले और सुगंधा मिश्रा भी दिखाई देंगे।

वीकेंड स्पेशल होने के कारण इस महाएपिसोड के टेलीकास्ट का समय रात का रखा गया है।मिली जानकारी के अनुसार सलमान स्पेशल यह एपिसोड 2 घंटे तक प्रसारित किया जाएगा।

इसका समय रात को 8 बजे से 10 बजे या फिर रात को 8.30 बजे से 10.30 के बीच टेलीकास्ट करने की योजना है। इसी समय द कपिल शर्मा शो भी टेलीकास्ट किया जाता है।

Shock..कपिल..सुनील के बाद..सुपरस्टार कपल...फाइट..चौंक जायेंगे..

ऐसी खबर है कि चैनल ने ट्यूबलाइट स्पेशल के चलते कपिल शो का टेलीकास्ट नहीं करने का फैसला लिया है। यानी पहली बार कपिल शो की जगह सोनी टीवी पर आपको सुनील ग्रोवर या यूं कह लें कि कपिल शो की पुरानी टीम दिखाई देगी।

बहरहाल,दर्शकों ने हमेशा से इन दोनों को अलग देखने से अधिक साथ देखना पसंद किया है।इन दोनों के साथ में किए गए यादगार परफॉर्मेंस की एक झलक...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X