..तो क्या कपिल शर्मा का ये दिल छूने वाला मैसेज देखकर...सुनील की वापसी!

By Prachi Dixit

कपिल शर्मा एक बार फिर सुनील ग्रोवर को लेकर खबरों का हिस्सा बन गए हैं। लेकिन इस बार मामला लड़ाई या फिर शो की टीआरपी का नहीं है।

कपिल ने हर बार की तरह इस बार भी सुनील ग्रोवर के लिए खास मैसेज दिया है। आज यानी कि 3 अगस्त को सुनील ग्रोवर का जन्मदिन है।

Kapil Sharma,Sunil Grover

सुनील के साथ अपने सभी विवाद को अनदेखा करते हुए कपिल ने सोशल मीडिया के जरिए एक प्यारा सा मैसेज सुनील के लिए लिखा है। कपिल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सुनील को टैग करते हुए लिखा है

कीकू शारदा ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है कि जन्मदिन की बधाई भाई...मुझे इस तस्वीर से प्यार है। सुनील ने भी शुक्रिया कहकर कीकू के बधाई का जवाब दिया है।

वहीं सुमोना चक्रवर्ती ने सुनील ग्रोवर के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए शुक्रिया कहा है। गौरतलब है कि हाल ही में सुनील ने एक अखबार से बातचीत के दौरान कहा है कि वह कपिल का सम्मान करते हैं।

उनके साथ विवाद सुलझाने के लिए उन्हें किसी तीसरे की जरुरत नहीं है। वहीं हाल ही में सुनील और कपिल की मुलाकात भी हुई थी।

अब सुनील के जन्मदिन पर कपिल का यह मैसेज कहीं ना कहीं इस बात की तरफ इशारा कर सकते हैं कि कपिल शो में सुनील ग्रोवर की वापसी हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो यह देखना दिलचस्प होगा।।

सुनील के जन्मदिन पर आइए नजर डालते हैं सुनील ग्रोवर की अब तक की सबसे यादगार परफॉरमेंस पर..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X