Kapil Sharma: अपने शो में इस शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकते कपिल, लगाई गई रोक, करीना कपूर के सामने किया खुलासा

Kapil Sharma: भारत के एक चर्चित स्टैंडअप कॉमेडियन से लेकर होस्ट और एक्टर कपिल शर्मा हाल ही में करीना कपूर से बात करते हुए शेयर किया कि कैसे आज के समय में एक कॉमेडियन को भी स्क्रिप्ट लिखने से पहले सौ बातों का ख्याल रखना पड़ता है। इसी में उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें चैनल ने अपने शो 'द कपिल शर्मा शो' में 'पागल' शब्द का इस्तेमाल करने से रोक लगा दिया था।
करीना ने पूछा ये सवाल
कपिल शर्मा बीते दिनों करीना कपूर खान के शो 'वॉट विमेन वॉन्ट' में खास मेहमान बनकर पहुंचे थे। जहां करीना ने कपिल से पूछा, "हम एक समाज के रूप में विकसित हो रहे हैं, कॉमेडी जो 10 साल पहले मजाकिया हुआ करती थी, लोग अब इसे बहुत बुरा मान रहे हैं। तो फिर जब आप कोई स्क्रिप्ट लिखते हैं या अपनी टीम के साथ बैठते हैं, तो क्या आप इस बात को ध्यान में रखते हैं कि हम फलां स्थिति का मजाक नहीं बना सकते हैं?"
पहले जो मजाक था, अब बॉडी शेमिंग बन चुका है
इस पर जवाब देते हुए कपिल कहते हैं, "सच कहूं तो ऐसा बहुत होता है। जिस जगह में मैं आता हूं, यह हमारी संस्कृति में है कि दुल्हन पक्ष दूल्हे को चिढ़ाता है और उसे नाम से पुकारता है और उसका मजाक उड़ाता है। बॉडी शेमिंग और अन्य चीजें, जो हमारे कल्चर में थीं.. लेकिन अब अगर हम इसे यहां करते हैं तो इसे बॉडी शेमिंग कहा जाता है।"
चैनल ने बैन कर दिया था पागल शब्द
कपिल ने कहा, "जब आप जीईसी (GEC- General Entertainment Channel) के साथ काम करते हैं, तो आपको ऐसे शब्दों पर एसएनपी (SNP- Standards and Practices) मिलते हैं जिनकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। कुछ ही समय पहले मुझे चैनल ने कहा कि मैं पागल शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकता। मैंने उनसे पूछा.. क्यों? तो उन्होंने मुझे कहा कि जो लोग असल में इस नाम से पुकारे जाते हैं, वे नाराज हो जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications