करोड़ों में होगी कपिल शर्मा की शाही शादी, शादी के कार्ड की पहली तस्वीर, बेहद आलीशान
Recommended Video

साल के अंत में एक और सबसे शानदार शादी होने जा रही है। वो शादी है कॅामेडियन कपिल शर्मा की। कपिल के लिए साल की शुरुआत भले चाहे जैसी भी हो।
लेकिन इस साल का अंत उनके लिए शादी का जश्न और द कपिल शर्मा शो का धमाकेदार कमबैक लेकर आया है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की चर्चित शादी की बात की जाए तो इस साल दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक की शादी फैंस के लिए यादगार रहेगी।

खासकर रणवीर-दीपिका के शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। अब कपिल शर्मा की शादी की शुरूआत हो चुकी है। इसका आगाज कपिल के शादी के वेडिंग इंवीटेशन कार्ड से हो रहा है।
यकीन मानिए कपिल की शादी का ये कार्ड दीपिका-रणवीर के कार्ड को भी पीछे छोड़ देगा। इसकी पहली तस्वीर लीक हो चुकी है। कपिल 12 दिसंबर को अपनी मंगेतर गिन्नी चतरथ से शादी कर रहे हैं। यहां पढ़िए कपिल की शादी की पूरी अपडेट


Click it and Unblock the Notifications