कपिल शर्मा के साथ बड़ा हादसा,लाखों का नुकसान,चौंक जायेंगे !
Recommended Video

पिछले साल की तरह इस साल भी कपिल शर्मा लगातार सुर्खियों का हिस्सा बन रहे हैं। कपिल शर्मा ने हाल ही में अजय देवगन के साथ मिलकर बड़े ही विस्तार तरीके से द कपिल शर्मा शो के नए वर्जन फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा का आगाज किया।
लेकिन हमेशा की तरह कपिल निगेटिव खबरों का हिस्सा बनते जा रहे हैं। बीते दिन एक वेबसाइट ने दावा किया कि कपिल शर्मा ने अपने नए शो पर रानी मुखर्जी को बुलाने के बाद शूटिंग कैंसल कर दी।

फिलहाल अभी तक रानी मुखर्जी को लेकर कपिल ने चुप्पी साध रखी है। लेकिन इस बार कपिल को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है।
एक वेबसाइट ने अपनी खबर में इस बात का खुलासा किया है कि कपिल अपने नए शो की शूटिंग लगातार कैंसल कर रहे हैं। इसका खामियाजा चैनल को भुगतना पड़ रहा है।
कपिल के नए शो के एक एपिसोड का खर्च लगभग 30 लाख तक है। ऐसे में कपिल हर दिन 30 लाख रूपए तबाह कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस मामले में अभी तक चैनल या फिर कपिल की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
बहरहाल,नए कांसेप्ट पर बने हुए टीवी शो टीआरपी में हमेशा से ही फ्लॅाप रहे हैं। यहां देखिए एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications
