सही है कपिल, सिक्स पैक ऐब्स ही हैं आज की हीरो की परिभाषा

Kapil Sharma want to loss weight to look like Bollywood hero
जी हां आपनी सही पढ़ा कपिल शर्मा आजकल अपनी बॉडी शॉडी बनाने में लगे हैं। कपिल चाहते हैं कि फिल्मों में एंट्री से पहले वो अपनी बॉडी बना लें इसके लिए वो दिन रात मेहनत कर रहे हैं। सही समय पर सही खाना खाना और जिम करना सबकुछ कपिल कर रहे हैं ताकि वो जब फिल्मों में आएं तो कहीं इतनी लंबी कतार में वो गुम ना हो जाएं। जब टीवी पर कपिल इतने हिट हैं तो भला सिल्वर स्क्रीन पर कपिल क्यों कोई रिस्क लेना चाहेंगे। कपिल चाहते हैं कि यश राज ने उन्हें इतना बड़ा मौका दिया है तो भला वो क्यों उन्हें निराश करें वो भी आजकल के हीरो की तरह ही अपनी बॉडी बनाने में लग गये हैं।

कपिल शर्मा का कॉमेडी नाइट्स तो पहले सी ही हिट है और इसके चलते कपिल भी काफी हिट हैं। लेकिन जबसे यश राज ने उन्हें अपनी फिल्म में साइन किया है तब से कपिल को हीरो के जैसे बॉडी बनाने की चाह उत्पन्न हो गयी है। कपिल ने बताया कि उन्होंने एक सलाहकार भी रखा है जो कि उनके वजन का पूरा ध्यान रखता है। रात को उन्हें उबली हुई सब्जियां खिलाता है ताकि उनका वजन ना बढ़े। इसके साथ ही कपिल ने ये भी कहा कि वो इस वक्त काफी व्यस्त हैं क्योंकि फिल्म की शूटिंग से पहले उन्हें अपने शो के लिए भी कई सारे एपिसोड शूट करने हैं। फिल्म की शूटिंग के शुरु होने पर वो बार बार भाग कर शो शूट नहीं कर पाएंगे।

कपिल शर्मा ने बताया कि पहले तो वो जहां मौका मिलता था सो जाते थे, जो मिलता था खा लेते थे लेकिन अब उन्हें अपने खाने पीने सबका काफी ध्यान रखना पड़ता है। वैसे एक तरह से कपिल की ये मेहनत सही भी है क्योंकि बॉलीवुड एक ऐसी जगह है जहां पर हीरो को उनके फिट शरीर से आंका जाता है। उनकी एक्टिंग जितनी भी बेहतरीन हो लेकिन उन्हें देखने में भी उतना ही बेहतरीन होना चाहिए। तो आप भी बस इंतजार कीजिये कुछ समय और फिर आपको भी सिक्स पैक एब्स वाले कपिल शर्मा देखने को मिलेंगे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X