VIRAL Pics: कपिल शर्मा का हाल देखकर हैरान रह जाएंगे- कभी थे टीवी के सुपरस्टार
Recommended Video

कभी टेलीविजन के सुपरस्टार रहे कपिल शर्मा अब टीवी से गायब हो चुके हैं। ज्यादातर लोगों को अब पता भी नहीं कि कपिल क्या कर रहे हैं। खैर, हाल ही में एम्सटर्डम से कपिल शर्मा की एक तस्वीर वायरल हुई है। जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस तस्वीर में कपिल का वजन पहले से काफी ज्यादा बढ़ा हुआ नजर आ रहे है और वह उम्रदराज़ लग रहे हैं।
दो सुपरस्टार्स- बिग बजट फिल्में और 2020 का सबसे धमाकेदार CLASH फाइनल
कुछ दिनों पहले भी एयरपोर्ट से उनका लुक सामने आया था, जहां उनका वजन काफी बढ़ा हुआ लग रहा था। लेकिन अब उनकी फिटनेस और भी बिगड़ती हुई दिख रही है। बता दें, कपिल शर्मा शो बंद हो जाने के बाद कपिल डिप्रेशन का शिकार हो गए थे और उन्होंने मेडिकल हेल्प लेना शुरु किया। जिसके बाद से कपिल ने ना सिर्फ टीवी से बल्कि सोशल मीडिया से भी दूसरी बना ली है।

कपिल ने ब्रेक पर जाने से पहले खुद कहा- 'मुझे इन सब परेशानियों से निकलने के लिए वक्त चाहिए। इस सबसे मेरी सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है, लेकिन मैं वापस लौटकर आपका मनोरंजन करूंगा।' बहरहाल, हम भी उम्मीद करते हैं कि कपिल बतौर कॉमेडियन फिर से हंसाने का जिम्मा उठाएं.. और फैंस का मनोरंजन करें।


Click it and Unblock the Notifications