कपिल शर्मा की विद्यावती हुई प्रेग्नेंट, 35 की उम्र में पति की बाहों में दिखाया इतना बड़ा बेबी बंप

Sugandha Mishra Pregnant: फेमस कॉमेडियन कपल सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले शादी के दो साल बाद अपने परिवार को आगे बढ़ा रहे हैं। कपल ने ये गुड न्यूज़ सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर की है। सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। कपल ने अपने मैटरनिटी शूट की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों समुद्र के किनारे पोज देते हुए बेहद खुश दिख रहे हैं।
सुगंधा और संकेत की ये तस्वीरें सामने आते ही उनके फैंस और तमाम सेलेब्स इस कपल को बधाईयां दे रहे हैं। सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सुगंधा मिश्रा मैरून कलर के थाई-हाई स्लिट गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, पिंक शर्ट और डेनिस जींस में संकेत बेहद अच्छे दिख रहे हैं। फोटोज शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा है, ''अभी बेस्ट का आना बाकी है...हमारे नए एडिशन से मिलने का इंतजार नहीं कर सकते। कृपया अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखें।''
26 अप्रैल 2022 को सुगंधा ने कश्मीर में अपनी पहली सालगिरह मनाई थी। लविंग कपल ने बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच अपनी पहली मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी। सुगंधा ने बर्फ में अपने हैप्पी मोमेंट का एक वीडियो पोस्ट किया था। वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं और हम उनके चूड़े से अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे।
'बॉलीवुड बबल' के साथ एक जॉइंट इंटरव्यू में सुगंधा और संकेत ने खुलासा किया था कि उनका अपने रिश्ते को छिपाने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन मीडिया में अपने रिश्ते को कबूल करना उन्हें अजीब लगा था। दोनों ने यह भी खुलासा किया था कि उनका रिश्ता हर गुजरते दिन के साथ मजबूत होता गया।


Click it and Unblock the Notifications











