अक्षय कुमार की वजह से सुबह सुबह शूटिंग करने पहुंचे कपिल शर्मा- ट्विट कर बयां किया दर्द
फिल्म हाउसफुल 4 की टीम 'द कपिल शर्मा शो' में प्रमोशन करने आने वाले हैं। शो के दो एपिसोड में हाउसफुल 4 की टीम दिखेगी। कपिल शर्मा ने इस बारे में एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार के साथ सबुह-सुबह शूटिंग करने को लेकर अपना दर्द बयां किया है। दरअसल, अक्षय कुमार की रिक्वेस्ट पर कपिल ने इसकी शूटिंग सुबह 6.30 बजे की है।
अक्षय कुमार अपनी टाइमिंग, अनुशासन के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दिन के समय शो की शूटिंग करने वाले कपिल शर्मा ने अक्षय कुमार की रिक्वेस्ट पर शेड्यूल चेंज किया है और हाउसफुल 4 की टीम के साथ सुबह सुबह शूटिंग रखी। अक्षय चाहते थे कि शूट जल्दी खत्म हो जाए। सूत्र के अनुसार- अक्षय ने वादा किया कि वे सुबह 6 बजे सेट पर आए जाएंगे। 2 एपिसोड के लिए शूट टाइम सुबह 6.30 बजे रखा गया।

ऐसे में कपिल की टीम को सुबह 5 बजे सेट पर पहुंचना पड़ा, जबकि क्रू के सदस्यों को सुबह 4 बजे ही। पहला एपिसोड जहां फिल्म के एक्टर्स अक्षय कुमार, बॉबी देओल और रितेश देशमुख के साथ किया गया.. वहीं, दूसरे एपिसोड में दिखेंगी कृति सैनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े।
कपिल ने ट्विट करते हुए लिखा- जल्दी उठने से मन खुश रहता है 😊 और बहुत जल्दी उठने से अक्षय कुमार 😐
फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला के प्रोड्यूस किया है। बता दें, बॉक्स ऑफिस पर यह दो और फिल्मों से क्लैश हो रही है। 25 अक्टूबर को हाउसफुल 4 के सामने 'सांड की आंख' और 'मेड इन चाइना' भी रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications