भरे स्टेज पर Kapil Sharma ने कर दी Shah Rukh Khan की तगड़ी बेइज्जती, बोले-'सरकारी चैनल से आकर...'

Shah Rukh Khan Kapil Sharma Video: शाहरुख खान एक ऐसे स्टार हैं, जिनकी तारीफ में आए दिन कसीदे पढ़े जाते हैं। शाहरुख खान के नेचर को लोगों द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है। यही नहीं, शाहरुख के वन लाइनर्स भी काफी फेमस हैं, लेकिन शाहरुख को भी कपिल शर्मा से पंगा लेना एक बार महंगा पड़ गया था।
हाल ही में शाहरुख खान और कपिल शर्मा का वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में शाहरुख खान कहते हैं कि यहां आमिर सलमान ने लंगोट पहनकर, मिट्टी में लोटकर 400-500 करोड़ रुपए कमा लिए। आपको बता दें यहा शाहरुख खान सलमान की फिल्म 'सुल्तान' और आमिर खान की फिल्म 'दंगल' के बारे में बात कर रहे हैं।
इसके बाद कपिल शर्मा पूछते हैं कि ये फिल्में चलाना किसके हाथ में होता है। तो इस पर शाहरुख झल्लाकर जवाब देते हैं कि ये सब प्रोजेक्शनिस्ट के हाथ में होता है। अब ये टीवी वालों को मैं फिल्म की बात क्या सिखाऊं, टीवी से आए हुए लोग हैं, इन्हें क्या समझ है फिल्मों की। इस कमेंट पर कपिल शर्मा ने भी शाहरुख खान को मुंह तोड़ जवाब दिया।
कपिल शर्मा ने कहा- 'आपने तो बड़ा शुरुआत टाइटेनिक से की थी ना। आपने भी तो टीवी से ही की थी। मैंने तो फिर भी सोनी चैनल से शुरुआत की है लेकिन आपने तो सरकारी चैनल से की थी।' इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट करते हुए दिखे।
इससे पहले एक और शाहरुख खान का वीडियो सामने आया था जिसमें किसी ने उनसे पूछा कि यह कभी संभव है कि शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान समेत तीनों खान कभी एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। इस पर शाहरुख ने मजेदार जवाब दिया था और कहा था कि उन तीनों को एक साथ साइन करना अफोर्डेबल नहीं है। शाहरुख के शब्दों में, "आप अफोर्ड कर सकते हैं? तो साइन कर लो। बेटा चड्ढी बनियान बिक जाएंगी तीनों को साइन करते करते।" इसके बाद अगले ही शॉट में तीनों खान अंबानी की पार्टी में डांस करते हुए नजर आए।


Click it and Unblock the Notifications