'पेरेंट्स की कबड्डी देखकर...', Kapil Sharma के पुराने वीडियो को देख भड़के लोग, बोले- समय करे तो अश्लील...

Kapil Sharma Troll For His Old Joke

Kapil Sharma Troll For His Old Joke: समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर रणवीर इलाहाबादिया द्वारा किए गए अश्लील कमेंट्स पर लगातार बवाल मचा हुआ है। दरअसल आपको बता दें कि यूट्यूबर ने इस शो पर पेरेंट्स को लेकर अश्लील कमेंट कर दिया था और तभी से हर कोई उनको बॉयकॉट करता हुआ नजर आ रहा है। काफी सारे सेलिब्रिटीज भी उनसे किनारा कर रहे हैं।

लेकिन इस पूरे विवाद के बीच में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि उनका यह भले ही पुराना वीडियो हो लेकिन उनका यह पुराना जोक अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके चलते काफी सारे लोग तो कपिल शर्मा को ट्रोल करते हुए भी नजर आए।

कपिल शर्मा आने पेरेंट्स के कबड्डी मैच का संदर्भ देते हुए एक जोक मार दिया और इसके बाद में काफी सारे लोगों का कहना है कि उनका यह कॉमेंट अश्लील है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कपिल शर्मा का यह शो 19 फरवरी 2023 के एपिसोड का है। जब कॉमेडियन यंग जनरेशन के बीच में क्रिकेट के क्रश को लेकर बात करते हुए नजर आए थे।

वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि यह कपिल शर्मा उन बच्चों को लेकर बात करते हैं जो सुबह उठने में नाटक किया करते हैं। कपिल शर्मा ने बताया कि जिस दिन क्रिकेट मैच होता है तो तुरंत सुबह उठकर बैठ जाते हैं।

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने वीडियो में कहा कि "कई सारे तो क्रिकेट के इतने ज्यादा शौकीन होते हैं कि सुबह 2:00 ही उठ कर बैठ जाते हैं। लेकिन मैच 4:00 बजे शुरू होता है और फिर यह मां-बाप की कबड्डी देखकर सो जाते हैं।" कपिल शर्मा की इस बात को सुनकर अर्चना पूरन सिंह के अलावा वहां पर मौजूद ऑडियंस भी हैरान रह गई।

हालांकि बाद में इस वीडियो में कपिल शर्मा ने अपने जोक पर सफाई भी दिए और कहा कि मतलब कि माता-पिता लड़ते रहते हैं। लेकिन इस वीडियो को वायरल करते हुए काफी सारे लोगों को ट्रोल करते हुए भी नजर आ रहे हैं। काफी सारे लोगों का कहना है कि आखिरकार कपिल शर्मा की भद्दी कॉमेडी पर लोगों ने सवाल क्यों नहीं उठाए। हालांकि कपिल के फैंस ने उनका सपोर्ट किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X