Kapil Sharma Troll- गरीब फैन के मोबाइल का बनाया मजाक, गुस्साए लोग बोले- 'इन्ही ने बनाया है तुमको'

kapil sharma

कपिल शर्मा अक्सर कॉमेडी करते रहते हैं लेकिन कई बार लोगों को उनकी बातें अच्छी नहीं लगती हैं जैसा कि अभी हुआ है। इस वक्त एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें कपिल शर्मा एक गरीब फैन के फोन का मजाक बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

इसके बाद लोगों ने उनकी जमकर क्लास सोशल मीडिया पर लगाई है। दरअसल कपिल शर्मा एयरपोर्ट पर थे और फ्लाइट के लिए जा रहे थे। इस बीच एक फैन ने उनको सेल्फी के लिए रोका और कैमरे से फोटो क्लिक करने लगा।

कपिल शर्मा रुके और कहा कि, ''कैमरा तो तुम्हारा चल नहीं रहा।'' हंसते हुए वो फैन को छोड़कर आगे निकल गए। इस वीडियो के सामने आते ही लोग कपिल पर भड़क गए हैं और लगातार उनको लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''गरीब लोग ह साहब क्या करे i phone का बजट नही है।''

एक ने लिखा, ''आपका व्यवहार अच्छा नहीं है कपिल शर्मा।'' एक ने लिखा, ''इनको घमंडी बनाने वाले पब्लिक ही है जो इनके पीछे भागती है।'' एक का कहना था, ''तो 1 मिनट रुक जाते उसका कैमरा चलने तक.. फैंस से ही हो जो भी आप।'' एक ने लिखा, ''बड़े लोग हैं इनको गरीबों का मज़ाक उड़ाना बहुत अच्छे से आता है।''

इस तरह से लोग कपिल शर्मा को खरी खोटी सुना रहे हैं। हालांकि कपिल की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन इन कमेंट्स पर नहीं आया है। अक्सर देखा जाता है कि सेलिब्रिटी के द्वारा फैंस का मजाक बनाया जाता है या फिर उनका फोन छीन लिया जाता है। यही कारण है कि सितारे वक्त वक्त पर बुरी तरह से ट्रोल होते रहते हैं।

Read more about: kapil sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X