सलमान खान के आते ही कपिल शर्मा ने झुक कर उनके पैर छुए, फिर कहा कि
कपिल शर्मा के लिए नया साल सुपरहिट की सौगात लेकर आया है। इसका सही अंदाजा तब लगा जब पिछले वीकेंड पर सलमान खान अपने पिता सलीम खान, अरबाज खान और सोहेल खान के साथ पहुंचे।
कपिल ने इस दौरान इस बात को जाहिर किया कि सलमान उनके शो के निर्माता हैं। खान दान स्पेशल एपिसोड की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हुई। हर किसी ने कपिल के नए शो को सुपरहिट बता दिया। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि सलमान की मौजूदगी अपने साथ सुपरहिट का तमका जरूर लेकर आती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब सलमान ने कपिल के सेट पर एंट्री की तो आखिर क्या हुआ। मिली जानकारी के अनुसार सलमान के स्टेज पर एंट्री लेते ही कपिल ने झुककर सलमान के पैर छूने की कोशिश की।

लेकिन सलमान ने ऐसा होने नहीं दिया। उन्होंने तुरंत कपिल को अपने गले लगा लिया। सेट से मिली खबर के अनुसार कपिल ने सलमान खान से शो को सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया भी कहा है।
इस बात का भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि कपिल के शो में कृष्णा अभिषेक के शामिल होने के पीछे की वजह और कोई नहीं बल्कि सलमान हैं। जल्द सलमान के कहने पर सुनील ग्रोवर की भी एंट्री की संभावनाएं जताई जा रही हैं।
बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि कपिल के कमबैक पर सलमान की भूमिका काफी बड़ी है..


Click it and Unblock the Notifications