शाहरुख ने फोन किया, सलमान ने कपिल को दिया अपना सेट!

सुना था कि जब आप हंसते हो तो दुनिया आपके साथ होती है और जब आप रोते हो तो आप अकेले होते हो। लेकिन कपिल शर्मा के साथ ऐसा कुछ नहीं है वो जब हंसते हैं तो भी दुनिया उनके साथ होती है और आज जब वो दुखी हैं तो भी सारी दुनिया उनके साथ खड़ी है। कपिल शर्मा की मदद के लिए बॉलीवुड के बड़े से बड़े दिग्गजों ने हाथ आगे बढ़ाये हैं। पैसों से लेकर लोग कपिल की हर तरह की मदद करने को तैयार हैं। शाहरुख खान, लता मंगेशकर ने जहां एक ओर कपिल शर्मा को फोन करके पूछा कि अगर उन्हें किसी भी चीज की कमी हो तो वो उन्हें बोल सकते हैं वहीं बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान ने तो कपिल शर्मा को अपने शो बिग बॉस का सेट ही दे दिया कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शूट करने के लिए।

लेकिन इसके बावजूद कपिल शर्मा थोडा दुखी हैं। क्योंकि उन्हें लग रहा है कि जिस सेट पर वो इतने समय से कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से शूट कर रहे थे आज उसके जल जाने के बाद उन्हें दूसरे सेट पर शूटिंग करनी पड़ रही है। उन्हें अपने सेट की बहुत याद आ रही है। कपिल ने ट्विटर पर लिखा है "आशा है कि इस वीकेंड के एपिसोड्स आपको अच्छे लगे होंगे। ये हमारे सेट पर शूट किये गये आखिरी कुछ एपिसोड थे। अब आगे के एपिसोड्स बिग बॉस के सेट पर शूट किये जाएंगे। लेकिन अपने सेट की बात ही कुछ और थी। लेकिन कोई बात नहीं हम जल्द ही नये सेट पर नये एलिमेंट्स के साथ आएंगे। आप सबकी दुआ चाहिए।"

कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल शर्मा की टीआरपी कलर्स के सभी शो में से सबसे ज्यादा है। कलर्स वालों को पता है कि बिग बॉस के सेट पर अगर कपिल का शो शूट होगा तो इससे कपिल के शो की टीआरपी का फायदा बिग बॉस को भी पहुंचेगा। इसलिए उन्होंने ये फैसला लिया है। कपिल शर्मा ने दो दिन पहले हुए प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहा था कि शाहरुख खान ने फोन करके कहा था कि कपिल कितने दिन में सेट चाहिए तुम्हें। लता जी ने भी फोन करके बोला था कि कपिल किसी चीज की जरुर हो तो बताना। कपिल ने ये भी कहा कि इन लोगों का फोन करना ही मेरे लिए बहुत बड़ी बात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X