कपिल शर्मा के सामने एक और नई मुसीबत..
कपिल शर्मा को एयर इंडिया फ्लाइट में सुनील ग्रोवर के साथ झगड़े की वजह से वार्निंग दे सकती है।
कपिल शर्मा का सुनील ग्रोवर से झगड़ा करना काफी घाटे का सौदा साबित हो गया। पहले तो झगड़े की वजह से सुनील ग्रोवर शो छोड़कर चले गए फिर उनके साथ अली असगर और चंदन प्रभाकर भी शो में नहीं रहे। इस वजह से कपिल शर्मा का शो भी इस सप्ताह कुछ खास नहीं रहा।
[#Buzz: कलर्स का तगड़ा दांव...लौट रहे हैं सुनील ग्रोवर...कॉमेडी नाइट्स विद गुत्थी से!]
अब कपिल शर्मा के सामने एक और नई मुसीबत आ गई है। जी हां टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक एयर
इंडिया कपिल शर्मा को फ्लाइट में उनके बुरे व्यवहार को लेकर एक वार्निंग भेज सकती है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन इस सप्ताह कपिल शर्मा को नोटिस दिया जा सकता है।

मीडिया रिर्पोट्स की माने तो सुनील ग्रोवर और अली असगर को कलर्स चैनल ने एक शो के लिए कॉन्टैक्ट किया है। लेकिन कलर्स ने कपिल शर्मा को माफ नहीं किया है और इसका कारण एट्टियूड और नखरे हैं। उनके इस व्यवहार का खामियाजा उन्हें आज भुगतना पड़ रहा है।
इसकी वजह से उनका शो भी खतरे है। हालांकि आगे कपिल शर्मा क्या कदम उठाते हैं ये देखने वाली बात होगी। फिलहाल वो कपिल शर्मा शो करेंगे और हो सकता है कि कुछ नए कैरेक्टर को लेकर आएं।


Click it and Unblock the Notifications