विदेशों में भी कपिल-कपिल-कपिल.. इस देश को हंसाने के लिए तैयार हैं ये कॉमेडियंस!
कॉमेडियन कपिल शर्मा को कौन नहीं जानता होगा। देश ही नहीं विदेशों में भी कपिल को लाखों फैन्स हैं जो उनके और उनकी कॉमेडी के दीवाने हैं। कपिल के बारे में एक खबर आई है कि वो जल्द ही अबु धाबी रवाना होने वाले हैं। घबराइए मत..कपिल वहां एक पर्फॉर्मेंस के लिए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि कपिल के साथ इस दौरान सुगंधा मिश्रा, अलि अस्गर और चंदन प्रभाकर होंगे। ये अबु धाबी के अल राहा में पर्फॉर्म करेंगे। बता दें कि ये एक एडवांस ऑडिटोरिय भी है, जिसमें 2100 लोगों के लिए सिटिंग कैपेसिटी है। इस दौरान कपिल के इंडियन और फॉर्नर फैंस एक साथ एंजॉय करते दिखाई देंगे।
खूब जमा रंग जब कपिल के शो में पहुंचे अक्षय कुमार...मस्ती अनलिमिटेड!
इससे पहले पिछले साल भी हमने देखा था कि कैसे स्पेन में कपिल की पर्फॉर्मेंस पर लोग एजॉय कर रहे थे। कपिल के बारे में ये खबर खुद कपिल ने नहीं बल्कि नीति सिमोस ने एक तस्वीर के साथ ट्विटर पर शेयर की थी, जिसमें सभी काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे थे।
छोटे पर्दे पर बोल्डनेस बिखेरेगी बॉलीवुड की ये हॉट एक्ट्रेस..हो जाएं तैयार!
माना जा रहा है कि सुगंधा मिश्रा का इस टीम के साथ ये पहला टूर होगा। सुगंधा 'द कपिल शर्मा शो' में नई सदस्य हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर जैकलीन टाइगर श्रॉफ के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'अ फ्लाइंग जट' के प्रमोशन के लिए पहुंचीं थी। इस दौरान फिल्म और शो दोनों की टीम ने जमकर मस्ती की। कपिल और जैकलीन की मजाकिया शादी भी इसी मस्ती का हिस्सा रही।


Click it and Unblock the Notifications











