10 साल पहले ऐसे दिखते थे, 'कपिल शर्मा शो' के ये सभी 7 सुपरस्टार्स, यकीन नहीं होगा Viral
द कपिल शर्मा शो को टीआरपी पर टॅाप बनाने का श्रेय इस शो से जुड़े हर सुपरस्टार कलाकार को जाता है। कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह , सुमोना चक्रवर्ती और चंदन प्रभाकर। आज ये सभी अपने काम के साथ नाम से भी जाने और पहचाने जाते हैं।
ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि कपिल का शो पूरी तरह से सुपरस्टार्स से लकदक है। आपको बता दें कि कपिल शर्मा की तरह इन सभी ने अपने करियर की शुरुआत सालों पहले कर दी थी। लेकिन लोकप्रियता तब मिली, जब सभी ने टीवी पर अपने कॅामेडी का जलवा बिखेरना शुरू किया।

हाल ही में कीकू शारदा ने सोशल मीडिया पर अपने पहले फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि ये वहीं कीकू शारदा हैं जो कि अपने अधिक वजन का मजाक कपिल शो पर कई बार उड़ा चुके हैं।
इस तस्वीर को देखकर हमें याद आया कि कपिल शो के ऐसे और भी कॅामेडियन हैं जो कि अपने करियर के शुरुआत से लेकर अब तक लुक के साथ वजन में भी काफी बदलाव ला चुके हैं। खुद कपिल शर्मा की पुरानी तस्वीर देखकर यकीन नहीं होता कि ये वहीं कपिल हैं जिनके नाम पर आज पूरा शो चलाया जा रहा है।
चलिए आपको दिखाते हैं टीवी के उन सभी सुपरहिट कॅामेडियन सुपरस्टार्स की तस्वीरें जिसे देखकर आप चौंक जायेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











