..................... कपिल शर्मा होंगे सुनील ग्रोवर के शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान के मेहमान | Kapil Sharma to appear as a guest on Sunil Grover’s show Gangs of Filmistan - Hindi Filmibeat

सुनील ग्रोवर का नया कॉमेडी शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान, मेहमान होंगे कपिल शर्मा?

सुनील ग्रोवर स्टार भारत पर 31 अगस्त से अपना नया कॉमेडी शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान लेकर आ रहे हैं। और अब अगर खबरों की मानें तो इस शो पर कपिल शर्मा मेहमान के तौर पर नज़र आ सकते हैं। हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है, इसकी पुष्टि करना ज़रा मुश्किल है।

कारण दो हैं - पहला, सोनी टीवी पर आ रहा कपिल शर्मा का कॉमेडी शो का कॉन्ट्रैक्ट शायद ही उन्हें किसी शो में जाने की इजाज़त देता होगा। और दूसरा तो कपिल और सुनील का इतिहास ही काफी है।

kapil-sharma-to-appear-as-a-guest-on-sunil-grover-s-show-gangs-of-filmistan

सुनील ग्रोवर का शो, रोज़ स्टार भारत पर एक घंटे के लिए प्रसारित होगा और इस शो पर सुनील का साथ देंगी - शिल्पा शिंदे, सुगंधा मिश्रा, संकेत भोंसले, सिद्धार्थ सागर, उपासना सिंह जैसे कलाकार। दिलचस्प है कि इनमें से काफी कलाकार, पहले कपिल शर्मा शो का हिस्सा रहे हैं।

शो और कपिल के बारे में सुनील से जब टाइम्स ऑफ इंडिया ने बात की तो सुनील का कहना था कि मुझसे कपिल के बारे में पूछा जाना अनिवार्य हो चुका है। लेकिन फिलहाल हम साथ नहीं आ रहे हैं। आगे का नहीं पता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X