धमाका PICS: कपिल शर्मा के नए शो की शूटिंग...पर गुत्थी हुई BAN!
[टेलीविजन] पिछले कुछ दिनों से अगर टीवी इंडस्ट्री को किसी चीज़ ने हिलाया है तो वो है कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक के झगड़े ने। हालांकि इस पूरे मामले में कपिल की चुप्पी ने उनके लिए इज़्जत और बढ़ा दी।
लेकिन अब सुनिए खुशखबरी। कपिल शर्मा और उनकी टीम अपने नए शो की शूटिंग में जुट गई है। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रोमो भी शूट कर लिया है।
[इन 10 कपिल जोक्स पर सुपरस्टार भी लपेटे गए!]
और सबको साथ में देखकर फैन्स काफी खुश हो चुके हैं। ये नया शो सोनी पर प्रसारित होगा और इसका नाम तय किया जा चुका है। लेकिन घोषणा अभी नहीं की जा रही है।
तस्वीरों में कपिल अपनी पूरी टीम के साथ जोश में हैं और ये तो तय है कि अपनी कॉमेडी से वो कृष्णा के हर ताने का चुन चुन कर बदला लेंगे।
हालांकि कपिल के लिए नया शो मुश्किल बनाने के लिए कलर्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी है और कर दिया है कुछ चीज़ों को बैन -


Click it and Unblock the Notifications