कपिल शर्मा का बड़ा खुलासा- डिप्रेशन का शिकार हो गया था, पत्नी गिन्नी ने दिया साथ

By Filmibeat Desk

द कपिल शर्मा शो एक बार फिर से ब्रेक के बाद लौट आया है। कपिल का शो फिर से टीआरपी पर अपनी पकड़ बना रहा है। इस बीच कपिल शर्मा ने इस बात का खुलासा किया है कि कैसे वो डिप्रेशन में आ गए थे। कपिल शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे कठिन दौर को पार किया है। ऐसे में उनकी पत्नी गिन्नी ने उनका हाथ थामा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कपिल शर्मा ने बताया कि उन्हें इस बात का अहसास होने लगा था जब मीडिया ने यह कहना शुरू कर दिया कि वो अवसाद यानी कि डिप्रेशन में हैं। कपिल शर्मा ने कहा कि मैंने लोगों पर भरोसा करना बंद कर दिया था। लोग मेरे चेहरे पर कुछ और पीठ के पीछे कुछ और बोला करते थे।

Kapil sharma,

मैंने अपना शो बंद कर दिया। हां,ये बात है कि मुझे किसी ने ऐसा करने के लिए नहीं बोला था। कपिल शर्मा ने बताया कि ऐसे वक्त में पत्नी गिन्नी ने उनका साथ दिया। कपिल शर्मा ने कहा कि मैंने अपने शो के जरिए विरोधियों को जवाब देने का फैसला किया। मैं समझ गया कि ये मेरा शो है जिसने मुझे दर्शकों का प्यार दिलाया।

यह वो समय था जिसने मुझे बहुत कुछ सिखाया।कपिल शर्मा ने कहा कि जब आप मानसिक तनाव में होते हैं तो आपके दिमाग में एक ऐसा केमिकल घुस जाता है जो आपको सकारात्मक सोचने नहीं देता है। डिप्रेशन के उस समय में गिन्नी और परिवार ने मेरी हिम्मत बनें। कपिल शर्मा ने बोला कि गिन्नी ने ही कहा कि मुझे फिर से टीवी पर वापसी करनी चाहिए क्योंकि जनता मुझसे प्यार करती हैं। कपिल शर्मा ने ये भी बताया कि उनकी मां घरेलू महिला हैं तो उन्हें डिप्रेशन के बारे में कुछ भी नहीं पता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X