..................... Kapil sharma talk about drinking and controversial tweet on Netflix stand up show video।कपिल शर्मा ने शराब कंट्रोवर्शियल ट्टीट पर नेटफ्लिक्स स्टैंड अप शो पर की बात देखिए वीडियो - Hindi Filmibeat

शराब पीकर कपिल शर्मा को ट्वीट करना पड़ा महंगा, भागने पर 9 लाख हुए खर्च, खुद किया खुलासा VIDEO

लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी किया है। इसी के साथ काफी समय से कपिल के फैंस जिसका इंतजार कर रहे थे वो सामने आ गया है। कपिल शर्मा ने नेटफ्लिक्स पर आने वाले अपने शो का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

इस वीडियो में कपिल शर्मा स्टैंड अप कॉमेडी करते हुए नजर आ रहे हैं। कपिल शर्मा इस वीडियो में अपने शराब पीकर ट्वीट करने का किस्सा शेयर कर रहे हैं। कपिल शर्मा इस वीडियो में अपना ही मजाक करते हुए दिलचस्प तरीके से बयान कर रहे हैं जो कि इंटरनेट पर छाया हुआ है। कपिल शर्मा का यह वीडियो 28 जनवरी 2022 को 19 देशों में दिखाया जाएगा।

Kapil sharma

कपिल ने इसके दो वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए हैं। कपिल शर्मा इस वीडियो में बोल रहे हैं कि मैं फटाफट मालदीव पहुंचा। जैसे ही मैं वहां पहुंचा तो मैंने देखा कि मुझे ऐसा रूम दो जहां पर इंटरनेट ना हो। वहां पर लोगों ने कहा कि आप शादी करके आए हो। मैंने फिर कहा मैं ट्वीट करके आया हूं।

कपिल शर्मा का 9 लाख खर्च

कपिल शर्मा का 9 लाख खर्च

कपिल शर्मा ने इसके बाद आगे कहा कि आप यकीन नहीं करेंगे। मैं जितने दिन भी वहां रहा मेरा नौ लाख खर्च हुआ। मेरी जिंदगी भर की पढ़ाई-लिखाई में इतना खर्चा नहीं हुआ जितना वो एक लाइन लिखकर खर्चा कर लिया। कपिल इसके आगे खुद की खिल्ली उड़ाते हुए नजर आते हैं कि मैं गंभीर तौर पर ट्विटर पर केस करना चाहता हूं।

मेरे नीचे भी लिख देते ड्रंक ट्वीट

मेरे नीचे भी लिख देते ड्रंक ट्वीट

ट्विटर वाले जब किसी पॉलिटिशयन के ट्वीट के नीचे लिख देते हैं manipulated ट्टीट। फिर मेरे नीचे भी लिख देते ड्रंक ट्वीट जस्ट इग्नोर हिम। मेरे पैसे बच जाते। कपिल ने इस वीडियो में भी आगे कहा कि मुझे ये सिस्टम समझ नहीं आता हमारी कंट्री का कि अगर मैंने कोई बात रात को की आप भी मेरे साथ रात को बात करो। बात खत्म करो। क्योंकि सुबह मेरी विचारधारा अलग हो जाती है।

मेरा मतलब ब्लैक लिस्ट नहीं कर सकते

मेरा मतलब ब्लैक लिस्ट नहीं कर सकते

कपिल इसके आगे थमते नहीं है उन्होंने आगे कहा कि जितने भी ट्वीट से उन्होंने कंट्रोवर्सी करो। वो सारे ट्वीट उनके नहीं थे। कुछ जैक डेनियल के थे। कुछ जॉनी वॉकर के थे। कुछ मेरे थे लेकिन कुछ छोटी-छोटी बातों के लिए किसी आर्टिस्ट को ब्लैक लेबल मेरा मतलब ब्लैक लिस्ट नहीं कर सकते न। कपिल के इस वीडियो इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X