..................... Kapil Sharma takes a break from Show to go on baby moon with expecting wife Ginni Chatrath - Hindi Filmibeat

द कपिल शर्मा शो पर नहीं दिखाई देंगे 'कपिल शर्मा', प्रेग्नेंट वाइफ गिन्नी बन गईं वजह !

By Prachi Dixit

अपने शो द कपिल शर्मा शो पर जल्द कपिल शर्मा नहीं दिखाई देंगे। इसकी वजह उनकी निजी जिंदगी है। कॅामेडियन कपिल शर्मा जल्द पिता बनने वाले हैं। ऐसी खबर है कि उनकी पत्नी गिन्नी मां बनने वाली हैं। इस साल के अंत तक कपिल पिता बनने की खुशी अपने फैंस के साथ शेयर करेंगे।

ऐसे में अपनी प्रेग्नेंट बीवी का साथ कपिल नहीं छोड़ना चाहते हैं। हाल ही में खबर आयी थी कि मुंबई में कपिल अपने काम में काफी बिजी चल रहे थें। ऐसे में गिन्नी पंजाब अपने परिवार के पास चली गईं। वहीं पर रहकर वह अपने प्रेगनेंसी के समय का आनंद उठा रही हैं। कपिल को जब भी शूटिंग से समय मिलता वह गिन्नी के पास पहुंच जाया करते।

लेकिन अब वह अपने टीवी शो से ब्रेक लेने का मन बना रहे हैं। एक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार कपिल और गिन्नी 10 दिन के लिए कनाडा रवाना होने जा रहे हैं। जहां पर वह गिन्नी के साथ एक छोटा से वेकेशन का प्लान कर रहे हैं। आपको बता दें कि कपिल शर्मा शो लांच होने के दौरान गिन्नी और कपिल की शादी हुई थी।

kapil sharma

ऐसे में दोनों को एक दूसरे साथ समय बिताने का मौका नहीं मिला था। अब अपनी प्रेग्नेंट पत्नी के साथ कपिल ने ये प्यारा सा हनीमून प्लान किया है। मुमकिन है कि कपिल अपने शो के किसी एक एपिसोड में नहीं दिखाई दें। उनके बदले कृष्णा अभिषेक और उनकी बाकी की टीम इस शो को संभालते हुए नजर आ सकती है।

बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि कैसे शुरू हुई थी कपिल और गिन्नी की लव स्टोरी ...यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X