कपिल ने सरेआम खोला राज और कहा कि सुष्मिता को दिलो-जान से चाहता हूं..
उनके पास कुछ अच्छी कहानियां हैं जिसके चलते वो फिल्मों में फिर से सक्रिय हो जा रही हैं। लेकिन सुष्मिता सेन अपने चाहने वालों को उस समय चौंका दिया जिस समय वो कलर्स चैनल के सबसे पॉपुलर शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में बतौर मेहमान पेश हुईं।
Pics: देखिये कपिल शर्मा जब सुष्मिता सेन से मिले तो उनका क्या हुआ हाल
सुष्मिता लंबे अरसे बाद किसी टीवी शो का हिस्सा बनी हैं। कपिल के शो में आकर सुष्मिता ने काफी मस्ती की। सुष्मिता ने शो में एयर स्लिक एक्रोबैटिक परफॉर्मेंस भी करके दिखाया और जताया कि योग और बैले डांस का संगम कैसे हो सकता है?
कपिल ने कहा कि सुष्मिता सेन उनका पहला प्यार हैं
मालूम हो कि शो में कपिल ने अपना एक राज भी दुनिया के सामने खोला कि उनका पहला प्यार सुष्मिता सेन हैं इसलिए जब उन्हें पता चला कि सुष उनके शो में आने वाली हैं उनकी तो नींद ही उड़ गयी। कपिल औऱ सुष्मिता सेन का यह शो आने वाले वाले शनिवार यानी कि 19 अप्रैल को प्रसारित होगा।
गौरतलब है कि अपनी बेटियों के लिए सुष्मिता सेन एक ब्रेक लिया था लेकिन पिछले दिनों ही सुष्मिता ने कहा था कि अब उनकी बेटी अलीशा पूरे तीन साल की हो गयी है इसलिए अब वह आराम से फिल्मों में काम कर सकती हैं। मालूम हो कि सुष्मिता सेन ने दो बेटियों को गोद लिया है जिनकी परवरिश सुष्मिता सेन कर रही हैं। उनकी छोटी बेटी का नाम अलीशा है जो कि तीन साल की हो चुकी है। साल 2010 में सुष्मिता ने नो प्रॉब्लम फिल्म में काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications
