इंतजार खत्म मान गई गुत्थी,कपिल शो में होगा सुनील ग्रोवर का कमबैक !
साल भले ही नया हो लेकिन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच चल रही लड़ाई की गुत्थी सुलझने का नाम नहीं ले रही है। फैंस चाहते हैं कि कपिल और सुनील एक साथ काम करें।
लेकिन कपिल ने बिना सुनील के फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा की शुरुआत कर दी। तो वहीं सुनील ग्रोवर आईपीएल के लिए स्पेशल शो दन दना दन लेकर आ रहे हैं। लेकिन कहानी में अब बड़ा ट्विस्ट आ गया है।

हाल ही में सुनील ग्रोवर ने इस बात की जानकारी दी कि वह कपिल के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। फिल्मीबीट से हुई बातचीत में सुनील ने कहा कि अभी विधी का विधान नहीं बैठ रहा है।
अगर भगवान चाहेगा तो हम दोनों एक साथ जरूर काम करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार कपिल और चैनल मिलकर द कपिल शर्मा शो का फ्लेवर वापस लाने की तैयारी में हैं। इस नए कांसेप्ट को हटाकर पुराना कांसेप्ट पुरानी टीम के साथ लाया जा सकता है।
ऐसी खबर है सुनील ग्रोवर के आईपीएल में प्रसारित होने वाले शो के आॅफ एयर होने के बाद दोनों एक साथ दिखाई दे सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो फैंस के लिए ये बड़ा सरप्राइज होगा।
चलिए फिर बिना समय गंवाए इस पूरी टीम की कमाई का खुलासा करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
