..................... Kapil Sharma - Sunil Grover twitter war intesifies, Sunil slyly calls him alcoholic - Hindi Filmibeat

सुनील Vs कपिल पार्ट 2: ने कपिल शर्मा को नशेड़ी कह कर धो डाला, कहा #TakeCare!

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का झगड़ा शायद टीवी इंडस्ट्री के सबसे बड़े झगड़ों में से एक है। अब कपिल शर्मा एक नए शो के साथ वापसी कर रहे हैं ये तो सबको पता है और हर कोई सुनील ग्रोवर से यही पूछ रहा था कि क्या वो शो का हिस्सा हैं।

आखिरकार, सुनील ने ट्विटर पर जवाब दिया कि मैं भी इंतज़ार ही कर रहा था लेकिन मुझे इस शो के लिए ना कोई ऑफर आया ना ही कॉल। बस कपिल भड़क गए।

kapil-sharma-sunil-grover-twitter-war-intesifies-sunil-slyly-calls-him-alcholic

उन्होंने जवाब में ट्वीट किया कि मेरे बारे में अफवाहें मत फैलाओ पाजी। मैंने आपको 100 बार फोन किया। दो बार आपके घर आया। हर समय आप बाहर थे।

बस सुनील ग्रोवर ने एकदम साफ चिट्ठी कपिल के नाम लिखी। सुनील ने लिखा - मैं इस शो की बात कर रहा हूं जो आने वाला है। आप पुराना रोना लेकर बैठे हो। वापस पढ़ो मैंने क्या लिखा। मैं लिखा कि इस शो के लिए मुझे कोई कॉल नहीं आया।

सुनील ने आगे लिखा - मैंने एक साल तक कुछ नहीं बोला क्योंकि आपकी बद्तमीज़ी सामने आती। बहुत अच्छा काम किया है हमने साथ। अभी भी कुछ नहीं बोलूंगा। तुम बेहतर कॉमेडियन है सब जानते हैं लेकिन मुझे जो आता है उसी से कुछ कर लूंगा।

लेकिन चिट्ठी के अंत में सुनील ने कपिल को धो डाला। उन्होंने लिखा - ख्याल रखो। किडनी दो हैं और लिवर 1। सब जानते हैं कि कपिल की शराब की लत की वजह से ही उनके स्टारडम को इतना नुकसान हुआ। वो बैंगलोर में नशे की लत छुड़वाने के लिए भर्ती भी हुए थे।

वैसे कड़वी बातें याद नहीं करनी चाहिए पर कपिल ने अपनी टीम को क्या क्या बोला, जान लीजिए -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X