Alert..कपिल बेवफा हैं..सुनील के साथ फिल्म..रिलीज होगी जल्द..
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हुए विवाद का सबसे बड़ा मजाक रितेश देशमुख की फिल्म बैंक चोर में देखने को मिलेगा।कपिल पर बहुत बड़ा आरोप लगाया गया है।
बाहुबली के चलते भले ही टीवी के दो सुपरस्टार कॅामेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर का विवाद थोड़ी देर के लिए थम गया हो। लेकिन अब यह विवाद जल्द ही बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाला है।
जी हां। रितेश देशमुख स्टारर बैंक चोर में आप सभी को कपिल और सुनील के नाम की गुंज सुनाई देगी।इस नए ट्रेलर में एक सोशल मीडिया के जोक्स सोनम बेवफा है को बदल कर कपिल बेवफा कर दिया गया है।

इस नए ट्रेलर में एक डायलॅाग में कहा गया है कि हम रितेश को लाए हैं ।कपिल बेवफा हैं।चाहे तो सुनील से पूछ लो। इस पूरे ट्रेलर को ईमानदार ट्रेलर नाम दिया गया है।
ट्रेलर के शुरुआत फिल्म के ट्रेलर को बकवास बताया गया। फिर ये भी कहा गया कि ऐसे बकवास ट्रेलर को कौन देखेगा इसलिए हमने खुद की ले ली।
गौरतलब है कि कहीं ना कहीं इस पूरे विवाद के कारण कपिल की रियल लाइफ भी मजाक बन गई है। इस समय कपिल का पूरा ध्यान अपनी खोई हुई इमेज और द कपिल शर्मा शो की टीआरपी पर केंद्रीत है।
इन सब के कारण कपिल का स्टारडम खतरे में पड़ गया है। यहां देखें..


Click it and Unblock the Notifications