ट्वीट पर मचा बवाल..घर छोड़कर भागे कपिल शर्मा!

By Shivani Verma

कपिल शर्मा का ट्वीट उनके लिए मुसीबत बनता जा रहा है। हाल ही में कपिल के सेट पर बैंजो फिल्म का प्रमोशन करने के लिए रितेश देशमुख, नरगिस फाखरी और उनके को-स्टार्स कपिल के शो में पहुंचने वाले थे, लेकिन शूटिंग नहीं कर पाए। इसका कारण था, कपिल का सेट पर न होना।

Kapil

जी हां, हाल ही में खबर आई है कि कपिल अपनी शूटिंग और घर को छोड़कर एक 5 सितारा होटल में शिफ्ट हो गए हैं, और ये केवल इसलिए ताकि विवादों से दूर रह सकें। लेकिन यही नहीं, कपिल ने होटल वालों को अपने होटल में शिफ्ट करने की खबर को पर्दे में रखने के लिए भी बोला है।

जानकारी के मुताबिक, कपिल को अंदाज़ा है कि उनका एक ट्वीट उनके लिए और भी ज्यादा परेशानी करने वाला है। कपिल को पता है कि उनके खिलाफ राजनीतिक विवाद और गहराने वाला है, और हो सकता है कि उनके घर और सेट के बाहर विरोध प्रदर्शन और नारेबाज़ी भी हो।

बस इन्हीं सबसे बचने के लिए कपिल घर और सेट छोड़कर एक होटल में शिफ्ट हो गए हैं। आपको बता दें कि कपिल ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए 'अच्छे दिन' पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया था कि 'मैं पिछले पांच साल से 15 करोड़ रुपये टैक्स भर रहा हूं।

ट्वीट के बाद हुआ विवाद..कपिल ने कहा सिर्फ भ्रष्टाचार के खि‍लाफ आवाज़ उठाई!

इसके बावजूद अपना ऑफिस बनाने के लिए मुझे बीएमसी को 5 लाख की घूस देनी होगी।' बाद में इस ट्वीट को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए एक और ट्वीट किया, 'क्या ये हैं अच्छे दिन?'

...तो तीन साल केलिए जेल जा सकते हैं कपिल शर्मा

इसके बाद जब कपिल के ऊपर विवाद होने लगे तो कपिल ने अपने ट्वीट पर सफाई देते नज़र आए हैं। कपिल ने दोबार ट्वीट करते हुए लिथा है वह सिर्फ भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं और उनका बयान किसी राजनीतिक पार्टी के खिलाफ नहीं है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X