..................... Kapil Sharma issues a statement on his fight with Akshay Kumar | कपिल शर्मा ने की नाराज़ अक्षय कुमार को मनाने की कोशिश - Hindi Filmibeat

कपिल शर्मा ने की अक्षय कुमार को मनाने की कोशिश, नरेंद्र मोदी का मज़ाक उड़ाती वीडियो लीक होने से नाराज़

टीवी जगत को तब झटका लगा जब फैन्स को पता चला कि द कपिल शर्मा शो में अपनी फिल्म बच्चन पांडे प्रमोट करने से अक्षय कुमार ने मना कर दिया। ये झटका फैन्स को इसलिए लगा कि अक्षय कुमार साल में चार बार द कपिल शर्मा शो पर अपनी फिल्में प्रमोट करते नज़र आते हैं और कपिल शर्मा के साथ उनकी नोंकझोंक भरी केमिस्ट्री फैन्स को काफी पसंद है।

लेकिन अक्षय कुमार के कपिल शर्मा के शो पर जाने से मना करने की बात मीडिया में आने के बाद कपिल शर्मा ने अपने ट्विटर पर बयान जारी करते हुए बताया कि अक्षय कुमार और उन्हें लेकर जितनी बातें लिखी जा रही हैं वो केवल एक गलतफहमी। कपिल ने ये भी कहा कि उन्होंने अक्षय कुमार से बात करते हुए सब कुछ क्लियर कर दिया है और अक्षय उनके साथ अगला एपिसोड जल्दी ही शूट करेंगे।

kapil-sharma-s-statement-on-akshay-kumar-leaked-clip-mocking-pm-modi-resolves-before-bachchan-pandey

दरअसल, अतरंगी रे के प्रमोशन के दौरान, अक्षय कुमार और कपिल शर्मा के बीच एक नोंकझोंक हुई जहां चुटकुले में शामिल हो गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। इसे शूट करने के बाद अक्षय कुमार ने इस भाग को एडिट करने को कह दिया था और ये एपिसोड में एडिट भी कर दिया गया था।

गौरतलब है कि जब से अक्षय कुमार भाजपा और प्रधानमंत्री से निजी तौर पर जुड़े हैं तब से वो उनसे जुड़े किसी भी कंट्रोवर्सी से दूर रहने की कोशिश करते हैं। इस वजह से अक्षय कुमार पहले भी कई बार ट्रोल और आलोचनाओं का शिकार हुए हैं।
{photo-feature}

हाल ही में अक्षय कुमार और कपिल शर्मा का एपिसोड से Edit किया नरेंद्र मोदी के चुटकुले वाला क्लिप इंटरनेट पर कहीं से लीक हो गया और लोगों ने अक्षय कुमार को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस बात से अक्षय कुमार, कपिल शर्मा से नाराज़ हो गए। उनका मानना है कि ये क्लिप मना करने के बावजूद लीक हो जाना उनके गैर ज़िम्मेदाराना और unprofessional रवैये को दर्शाता है। और बस यही कारण है कि अक्षय कुमार ने बच्चन पांडे का प्रमोशन द कपिल शर्मा शो पर करने से मना कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X