'द कपिल शर्मा शो'- शुरु हुई नए सीजन की शूटिंग, कपिल शर्मा ने पूरी टीम के साथ शेयर की तस्वीरें, कहा- नई शुरुआत
एक छोटे से ब्रेक के बाद, कपिल शर्मा ने अपने पॉपुलर कॉमेडी शो के नए सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने शो के सेट से कई तस्वीरें भी शेयर की हैं, जहां उन्हें अपने साथी कलाकारों के साथ देखा जा सकता है। खास बात है कि इस सीजन में भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा, चंदन प्रभाकर के अलावा सुदेश लहरी भी होंगे। वहीं, तस्वीर में सुमोना चक्रवर्ती की कमी खल रही है।
सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- "नई शुरुआत हो रही है, पुराने चेहरों के साथ.. द कपिल शर्मा शो आपका आभारी हैl" बता दें, अपने दूसरे बच्चे के होने के बाद कपिल शर्मा ने पैटरनिटी लीव ली थी, जिस वजह से शो ऑफ एयर हो गया था।

लेकिन अब कपिल ने वापसी कर ली है। रिपोर्ट्स के अनुसार अगस्त महीने में सोनी टीवी पर द कपिल शर्मा शो की वापसी होने जा रही है। हालांकि कपिल का शो कब से टेलीकास्ट होगा और इसका टाइम क्या होगा, इस बारे में पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications