कपिल शर्मा ने शुरू की अपनी फिल्म की शूटिंग
हमने आपको बताया था कि कपिल शर्मा ने अपने फिल्मी करियर को शुरू करने का निर्णय ले लिया है। कपिल जहां प्रोड्यूसर बनके एक पंजाबी फिल्म प्रोड्यूस करेंगे वहीं अब उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत भी कर दी है।

कपिल अब्बास मस्तान की फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं और इसके लिए उन्होंने सबसे दुआएं मांगने को कहा है।
कपिल ने दर्शकों का दिल तभी जीत लिया था जब उन्होंने यशराज की तीन फिल्मों के कांट्रेक्ट के बदले अपने शो को तरजीह दी थी। कपिल ने साबित किया था कि वो सेल्फ मेड मैन हैं। फिलहाल यह फिल्म जिसका नाम बैंक चोर है रितेश देशमुख कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए सदाशिव अमरापुरकर भी शूट करने वाले थे पर अचानक उनका निधन हो गया।
अब्बास मस्तान यूं तो सस्पेंस और थ्रिलर के बादशाह कहे जाते हैं ऐसे में देखना मज़ेदार होगा कि कपिल अपने रंग बदलेंगे या अब्बास मस्तान!


Click it and Unblock the Notifications











