व्हीलचेयर पर बैठे कपिल शर्मा का पैपराजी पर भड़का गुस्सा- ओए, पीछे हटो उल्लू के पट्ठे, Video वायरल
कॅामेडियन कपिल शर्मा एक बार फिर से अपनी नई कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार फिर से मीडिया से गलत तरीके से बर्ताव करने के कारण कपिल शर्मा सवालों के घेरे में आ गए हैं। इसका एक लेटेस्ट वीडियो भी सामने आया है।
जहां पर कपिल शर्मा की हरकत कैमरे में रिकॅार्ड हो गई है। कपिल शर्मा का एक वीडियो बीती रात से वायरल हो रहा है, जहां पर कपिल व्हीलचेयर पर नजर आ रहे हैं लेकिन फोटो के दौरान वह पैपराजी पर भड़क जाते हैं।

उनके इस वीडियो को काफी तेजी से देखा जा रहा है। इस वीडियो में कपिल शर्मा काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। कैमरे में उनकी वो हरकत रिकॅार्ड हो गई है, जो उन्होंने पैपराजी के साथ की है। voompla ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।


Click it and Unblock the Notifications