MISTAKE: कपिल शर्मा का उड़ा मजाक.. क्या गलती इतनी बड़ी थी!
[टेलीविजन] स्वच्छ भारत अभियान में योगदान देने के लिए कॉमेडियन कपिल शर्मा को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सम्मानित करेंगे। कपिल दिल्ली में राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। साथ ही राष्ट्रपति को अपनी इस मुहिम से जुड़ी आगे की योजनाएं भी बताएंगे।

बहरहाल, यह कपिल शर्मा के लिए गर्व का पल है और उन्होंने यह बात ट्विटर पर अपने फैंस के साथ भी शेयर की। लेकिन लोगों ने कपिल की खुशी को दरकिनार करते हुए ट्विट में गलती खोजना ज्यादा जरूरी समझा।
LIST: सलमान खान, कंगना या कपिल शर्मा .. किसका होगा सितंबर!
दरअसल, कपिल ने ट्विट में प्रणब मुखर्जी की जगह प्रणव मुखर्जी लिखा। जिसे लेकर कपिल को काफी ट्रोल किया गया। लेकिन सवाल उठता है कि क्या यह उतनी बड़ी गलती थी, कि कपिल का मजाक बना दिया जाए..


Click it and Unblock the Notifications
