'मैंने शाहरूख को शो में बुलाया.. उन्होंने कुछ जवाब ही नहीं दिया'- कपिल शर्मा
[टेलीविजन] कपिल शर्मा के नए शो की घोषणा क्या हुई.. हर तरफ कपिल ही कपिल की चर्चा है। खबरें थी कि कपिल शर्मा के नए शो 'कपिल शर्मा शो' में बतौर पहले गेस्ट शाहरूख खान आने वाले हैं। खैर, कपिल ने इस बात से इंकार किया है।
कपिल शर्मा ने कहा कि, 'हां हमने शाहरूख खान से संपर्क करने की कोशिश की थी। लेकिन अभी तक कुछ फाइनल नहीं हो पाया है। शाहरूख की बात तो हमें भी टीवी से ही पता चली.. '
Must Read: सलमान खान ने अपने नए TV शो का किया खुलासा..
बता दें, यह शो 23 अप्रैल 2016 से हर शनिवार और रविवार को रात 9 बजे प्रसारित होगा। शो की थीम क्या होगी, फिलहाल उसके लिए इंतज़ार करना होगा।
हम आपके लिए इस टीम की तस्वीरें भी लाए हैं, जिसे देखकर आपको अंदाज मिल सकता है कि इस शो से कपिल शर्मा सबके मुंह पर ताले लगा देंगे। कपिल ही नहीं, बल्कि इस शो में आपको कीकू शारदा, सुनील ग्रोवर, सुमोना और अली असगर भी दिखेंगे।
यहां जानें कपिल शर्मा के शो से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications

