..................... इस एयरलाइंस को झूठा बताते हुए कपिल शर्मा ने लगाई लताड़, बोले- बिना बताई घंटों तक.. Kapil Sharma slammed Indigo Airlines and said For hours without informing left him in the Bus - Hindi Filmibeat

इस एयरलाइंस को झूठा बताते हुए कपिल शर्मा ने लगाई लताड़, बोले- बिना बताई घंटों तक..

kapil sharma

कॉमेडियन कपिल शर्मा जो कि दूसरों को हंसाने के लिए जाने जाते हैं इस वक्त अपने गुस्से को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। कपिल शर्मा का गुस्सा एक एयरलाइंस पर फूटा है और उन्होने जो कुछ भी कहा है वो काफी चौकाने वाला है।

दरअसल कपिल शर्मा इंडिगो एयरलाइंस पर फ्लाइट में देरी को लेकर नाराज हैं। यात्रियों को बस में इंतजार कराने और चेन्नई हवाई अड्डे पर देरी के कारण के बारे में ना बताने के लिए उनकी नाराजगी सामने आई है।

कपिल ने इसके लिए एक्स का सहारा लिया और अपनी बात कही है। कपिल ने आरोप लगाया कि पहले तो एयरलाइन ने यात्रियों को 50 मिनट तक बस में इंतजार कराया। फ्लाइट को रात 8 बजे उड़ान भरनी थी और 9:20 बजे भी पायलट ट्रैफिक में फंसे होने के कारण नहीं आया था।

कपिल ने ट्वीट करते हुए लिखा, "प्यारे @IndiGo6E पहले आपने हमें बस में 50 मिनट तक इंतजार कराया, और अब आपकी टीम कह रही है कि पायलट ट्रैफिक में फंस गया है, क्या? वास्तव में? हमें रात 8 बजे तक उड़ान भरनी थी और 9:20 बज चुके हैं, अभी भी कॉकपिट में कोई पायलट नहीं है,

क्या आपको लगता है कि ये 180 यात्री फिर से इंडिगो में उड़ान भरेंगे? कभी नहीं।'' इसके अलावा कपिल एक और ट्वीट किया और इसमें उन्होने ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें यात्रियों को विमान से उतारते हुए दिखाया गया है।

उन्होंने कहा कि एयरलाइन ने उनसे कहा कि उन्हें दूसरे विमान में चढ़ना होगा लेकिन फिर से उन्हें सुरक्षा जांच के लिए टर्मिनल पर वापस जाना होगा। कपिल के इस ट्वीट के बाद बवाल मच गया है और लोग इंडिगो एयरलाइंस को बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब कपिल शर्मा ने ट्विटर के सहारे अपना गुस्सा जाहिर किया हो। इसके पहले भी कई बार वो ऐसा कर चुके हैं।

Read more about: kapil sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X