सलमान खान,अक्षय कुमार के फैंस के लिए बुरी खबर,नो एंट्री FIX !
छोटे पर्दे पर कई सुपरस्टार वापसी की तैयारी कर रहे हैं। खासकर सलमान खान का सभी को बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इस बीच टीवी के सबसे बड़े सुपरस्टार की वापसी होने वाली है।
इस शो में सलमान से लेकर अक्षय कुमार तक की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। कपिल शर्मा द फैमिली टाइम नाम से एक नया शो लेकर आ रहे हैं। इस शो के पहले हिस्से में कॅामेडी तो दूसरे हिस्से में आम जनता के साथ गेम खेलने और कार जीतने का मौका दिया जाएगा।

ऐसी खबर है कि केबीसी की तरह कपिल शो में भी सेलिब्रिटी के फिल्म का प्रमोशन नहीं किया जाएगा जो कि कपिल शर्मा शो की यूएसपी हुआ करती थी। चंदन प्रभाकर कपिल के साथ शो को होस्ट कर सकते हैं।
कीकू शारदा महिला किरदार में और सुमोना चक्रवती अपने मस्तमौला किरदार में दिखाई देंगे। अली असगर और सुनील ग्रोवर की वापसी पर अभी भी सवाल खड़ा है। यानी अब कपिल शो होगा लेकिन बिना किसी बिग सुपरस्टार के।
बहरहाल,यहां देखिए कपिल शर्मा की अनदेखी तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications
