कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने घटाया 98 किलो वजन, तस्वीरें-VIDEO देख हैरान ,आप बोलेंगे हे भगवान
साल 2020 में ऐसा काफी कुछ हुआ जो हमारी सोच के दायरे में भी नहीं आता। वहीं इस साल कुछ ऐसा भी हुआ जिसने हम सभी को चौंका कर रख दिया। इस साल के खत्म होते ही ऐसी एक बड़ी खबर बनकर सामने आए हैं कोरियोग्राफर गणेश आचार्य। आम लोगों की जिंदगी 10 से 15 किलो अपना वजन कम करना भी मुश्किल हो जाता है।
बॅालीवुड कलाकार फिर भी सही डाइट की मदद से अपने वजन को काफी हद तक कम कर देते हैं। लेकिन अगर मैं आप से कहूं कि गणेश आचार्य ने 20 या 50 नहीं पूरे 98 किलो वजन कम किए तो आपके लिए यकीन करना मुश्किल होगा। फिलहाल ये सच है कि गणेश आचार्य ने अपने अधिक वजन को कम करने के पीछे काफी मेहनत की है।

इसका खुलासा उन्होंने खुद कपिल शर्मा शो पर किया है। कपिल शर्मा शो पर इस बार कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, टेरेस लुईस और गीता कपूर बतौर मेहमान पहुंचे। यहीं पर गणेश ने बताया कि वह अपना वजन लगभग 100 किलो कम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











