कपिल शर्मा ने तोड़ दी अपनी चुप्पी,तगड़ी प्लानिंग के साथ उड़ जायेंगे होश,बड़ा खुलासा
Recommended Video

कपिल शर्मा के नए शो फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा को लेकर पिछले कई दिनों से कई तरह की खबरें आ रही हैं। इन सबके बीच ये नई जानकारी कपिल फैंस के लिए राहत लेकर आ सकती है।
बीते दिन मीडिया में यह खबर चर्चा में रही कि कपिल के नए शो को अप्रैल तक होल्ड पर रखा जाएगा। इस शो की शूटिंग थमी हुई है। ऐसी खबर है कि इस शो की शुरुआत से कपिल अपनी टीम को बता रहे थे कि कुछ मजा नहीं आ रहा है।

तभी कपिल ने इस शो के कांसेप्ट को बदलने का फैसला लिया था। कपिल की टीम फैमिली टाइम को दर्शकों के लिए पहले से भी ज्यादा मजेदार बनाने की प्लानिंग कर रही है।
कपिल चाहते हैं कि कॅामेडी नाइट्स विथ कपिल और द कपिल शर्मा शो की तरह यह शो भी दर्शकों के दिल में बस जाए। ऐसा नहीं हुआ। इस वजह से वह अब इस नए कांसेप्ट पर ब्रेक लगाकर जबरदस्त वापसी की प्लानिंग कर रहे हैं।
कपिल के एक दोस्त का कहना है कि कपिल निगेटिव खबरों को पीछे छोड़ते हुए अपने शो पर फोकस करना चाहते हैं। उन्हें पता है कि इस वक्त सोनी टीवी उनके साथ खड़ा रहेगा।
बहरहाल, आपको बता दें कि कपिल और कृष्णा छोटे पर्दे के सबसे मंहगे कॅामेडियन हैं। क्या आप इनकी फीस जानते हैं। चलिए हम आपको बताते हैं ..


Click it and Unblock the Notifications
