..................... Kapil sharma show Sunil Grover refuses to Promote Bharat Film - Hindi Filmibeat

भारत की रिलीज से पहले सुनील ग्रोवर ने लिया सलमान से पंगा, कपिल शर्मा के साथ ऐसी हरकत !

By Prachi Dixit

सलमान खान और कैटरीना कैफ टीवी पर अपनी फिल्म भारत के प्रमोशन की शुरुआत कर चुके हैं। इसके लिए सलमान सबसे पहले द कपिल शर्मा शो पर पहुंचे। जहां पर उनके साथ केवल कैटरीना कैफ नजर आयीं। हर किसी को उम्मीद थी कि सलमान के साथ सुनील ग्रोवर भी भारत के प्रमोशन के लिए कपिल शो पर नजर आयेंगे।

लेकिन अब ऐसा लगता है कि सुनील अभी भी कपिल के साथ अपनी दुश्मनी को भुलाने के लिए तैयार नहीं हैं। कई दिनों से इसकी चर्चा रही कि सलमान खान के कहने पर सुनील प्रमोशन के लिए कपिल शो पर आ सकते हैं। फैंस को इस बात की उम्मीद थी कि कपिल और सुनील को इसी बहाने एक साथ देखने का मौका मिलेगा।

Salman Khan, Kapil Sharma, Sunil Grover

हालांकि सुनील ने एक बार फिर से अपने हाथ पीछे कर लिए। सलमान इससे पहले भी सुनील को कपिल शो का हिस्सा बनने की गुजारिश कर चुके हैं। सुनील ने खुद इस बात का खुलासा किया था। खबर ये भी आ रही है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ कई टीवी शो पर अपनी फिल्म का प्रमोशन बिना सुनील के कर रहे हैं।

मेकर्स के अनुसार सलमान और कैटरीना साथ में प्रमोशन के लिए काफी हैं। ऐसे में सुनील की जरूरत नहीं है। लेकिन फिल्म की प्रमोशन टीम चाहती थी कि कपिल शर्मा शो पर सुनील भारत के प्रमोशन के लिए पहुंचे। इससे कपिल शो पर भारत के प्रमोशन को फायदा मिला होता। सुनील ने इसके लिए साफ इंकार कर दिया। बहरहाल,यहां देखिए सुनील ग्रोवर की अनदेखी तस्वीरें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X