कपिल शो से करोड़ों का नुकसान, सलमान खान ने लिया चौंकाने वाला फैसला, 7 तगड़ी वजह!
कपिल शर्मा शो के लांच के साथ ये माना जा रहा था कि एक बार फिर कपिल टीआरपी पर फेल होते नजर आयेंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। कपिल शर्मा शो ने अपने लांच के साथ टीआरपी पर सारे रिकॅार्ड तोड़ दिए। पहले एपिसोड के मेहमान जहां सिंबा टीम नजर आयीं।
वहीं दूसरे एपिसोड के खुद इस शो के निर्माता सलमान खान अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। नंबर 1 की पोजिशन से ये शो लगातार टॅाप 5 पर बने रहने में कामयाब रहा। लेकिन अब शो की टीआरपी नीचे जा चुकी है। कपिल शर्मा शो इस वीक नंबर 7 पर पहुंच गया है। जिसके कारण अब कपिल शर्मा शो की टीम इस पर गंभीर तौर पर विचार कर रही है।

सलमान खान ने बतौर निर्माता शो के निर्माण और सभी कलाकरों पर करोड़ों की फीस लगाई है। ऐसे में खबर है कि उम्मीद से बेहद कम प्रतिक्रिया इस शो को पैसे के मामले में मिल रही है। दर्शकों को लुभाने में भी ये शो सफल नहीं हो पा रहा है। फैंस के बीच अब इस शो का क्रेज खत्म होता जा रहा है।
ऐसे में माना जा रहा है कि सलमान इस शो को लेकर कड़ा फैसला ले सकता है। मुमकिन है कि कई बड़े बदलाव इस शो को लेकर किए जाए। सलमान खुद कपिल से शो के खराब प्रदर्शन पर चर्चा कर सकते हैं। वे खुद शो के प्रदर्शन से काफी परेशान हैं।


Click it and Unblock the Notifications