कपिल शर्मा शो की शूटिंग शुरू , ये 'खान' परिवार होगा पहला मेहमान, धमाकेदार तस्वीर Leak!
एक तरफ जहां कपिल शर्मा की शादी की तैयारी चल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ कपिल अपनी शादी को छोड़कर एक बड़ा काम करने जा रहे हैं। कपिल शर्मा और गिन्नी की शादी 12 दिसंबर को पंजाब में होने जा रही है।
हाल ही में गिन्नी की शादी की रस्म से जुड़ी हुई कई तस्वीर वायरल हुई थी। अब इन सारी खबरों के बीच कपिल ने अपने नए शो द कपिल शर्मा शो की शूटिंग शुरू कर दी है।

क्या आप जानते हैं कि कपिल शर्मा के इस नए शो का पहला गेस्ट कौन होगा। चलिए हम बताते हैं। इस बात कपिल शर्मा के शो में बतौर गेस्ट और शो की ओपनिंग करने के लिए कोई और नहीं बल्कि खुद सलमान खान आ रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान का प्रोडक्शन एसके टीवी कपिल के नए शो का निर्माता बना है। इसी के चलते पहले शो में खुद सलमान ने आने की योजना बनाई है। ताकि कपिल को एक अच्छी शुरुआत मिल सके। यहां देखिए शूटिंग के पहले दिन की लीक हुई तस्वीर और जानकारी...


Click it and Unblock the Notifications